पति के फ्रैक्चर हाथ को ठीक करने के लिए ये नुस्खा अपना रही हैं अभिनेत्री भाग्यश्री, वीडियो शेयर कर गिनाई खूबियां

Bhagyashree Fitness Tips: अभिनेत्री भाग्यश्री के पति का हाथ फ्रैक्चर हो रखा है, जिसे ठीक करने के लिए वह दादी मां के नुस्खे को अपना रही हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 25, 2022 7:46 AM IST

अभिनेत्री भाग्यश्री अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हर दिन कोई ना कोई हेल्थ और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। इन फिटनेस टिप्स को हर कोई आसानी से अपने घर में फॉलो कर सकता है। वजन कम करने के तरीकों से लेकर त्वचा की देखभाल करने के घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देती रहती हैं। जिसे कोई भी उनका वीडियो देखकर आसानी से फॉलो कर सकता है। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुनिश्चित कर रही हैं कि उनके पति का फ्रैक्चर जल्दी ठीक हो जाए।

भाग्यश्री वीडियो में कह रही हैं कि "दादी मां का नुस्खा बड़ा काम का है ये, दर्द भगाने के लिए रामबाण है ये। जोड़ों का दर्द हो या हड्डियों का दर्द घाव भरने के लिए हल्दी सबसे फायदेमंद होती है। आज की ट्यूसडे टिप यह है कि दूध में मिलाकर हल्दी तो सभी पीते हैं लेकिन अगर आपको अच्छी नहीं लग रही है तो आप पानी में भी मिलाकर पी सकते हैं, फायदे उतने ही रहेंगे। क्योंकि यह एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी होता है।"

भाग्यश्री अपने वीडियो के पोस्ट में लिखती हैं दवाओं और तकनीक के साथ उपचार में भी तेजी आई है। लेकिन स्ट्रैंथ और इंटरनल हीलिंग और प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए दादी मां के नुस्खे आज भी काम आते हैं। एक चम्मच हल्दी को दूध या पानी के साथ लेकर उसमें एक चम्मच भी मिलाकर पी सकते हैं।

कुछ घरेलू उपचार जो पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे हैं क्योंकि वह बहुत ही सॉलिड ट्रीटमेंट है। हल्दी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटेशियम होता है यह सभी उपचार के लिए महत्वपूर्ण है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source