Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bhagyashree Desi Nuskha in Hindi: आज जिस तरह की लोगों की जीवनशैली, खानपान हो गई है, उसमें अधिकतर लोग पेट दर्द, गैस, बदहजमी, अपच, खट्टी डकार, पेट में मरोड़, जलन आदि से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग घरेलू उपाय से इन समस्याओं (Home Remedies for Constipation) का इलाज करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दवाओं का सेवन करके गैस, अपच, बदहजमी, जलन आदि से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, दवाओं का सेवन अधिक करने से बचना चाहिए। बेहतर है कि आप कुछ घरेलू उपायों से ही इस तरह समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। हाल ही में 'मैंने प्यार किया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम (Bhagyashree Instagram) पर इन समस्याओं को दूर करने के लिए अचूक उपाय अपने फैंस के साथ साझा किया है।
वीडियो में भाग्यश्री पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं (Bhagyashree Home Remedies for Gut Health) को दूर करने के लिए कुछ नुस्खे बता रही हैं। खासकर उन लोगों को जो लोग कब्ज की समस्या से ग्रस्त रहते हैं। भाग्यश्री का कहना है कि घी खाकर आप कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं।
भाग्यश्री ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेहतर मेटाबॉलिज्म और शरीर में ऊर्जा का स्तर अधिक होने के लिए जरूरी है कि आपके पेट की सेहत (Tips to boost gut health) दुरुस्त हो। जब आपको गैस (Acidity) या कब्ज की समस्या (Constipation) होती है, तो इसका मतलब होता है कि आपके पेट का माइक्रोबियम (Gut Microbiome) खुश नहीं है। इससे आपको शारीरिक रूप से दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।'
View this post on Instagram
1 खाना खाने के तुरंत बाद एक छोटा चम्मच भुना हुआ अजवाइन खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। इससे सांस की बदबू भी दूर होती है। तो आपको जब भी ये समस्याएं हों, इन छोटे-छोटे बीजों (अजवाइन) का सेवन जरूर करें।
2 यदि आपको गैस और कब्ज की समस्या है, तो आप खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन भी कर सकते हैं। हालांकि, लोग घी खाने से डरते हैं, उन्हें लगता है कि घी के सेवन से वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आप भुने हुए अजवाइन का सेवन करें। एक गिलास गर्म पानी लें। उसमें घी मिक्स कर लें और इस घी वाले पानी को पी जाएं।