Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to take raisins to get rid of constipation in hindi: किशमिश सूखे हुए अंगूर होते हैं, जिन्हें प्राकृतिक रूप से धूप में या यांत्रिक प्रक्रिया द्वारा सुखाया जाता है। यह एक लोकप्रिय सूखा मेवा है, जो अपनी मिठास और पोषण गुणों के लिए जाना जाता है। किशमिश का उपयोग न केवल सीधे स्नैक्स के रूप में बल्कि विभिन्न व्यंजनों, मिठाइयों, सलाद, और बेकिंग में भी किया जाता है। साथ ही में यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। वहीं विशेषज्ञ बताते हैं कि खाली पेट पानी में भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है। किशमिश में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। यहां आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ कारण बताने जा हैं कि कैसे भीगी हुई किशमिश कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है,
किशमिश कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिनमें से एक है फाइबर। किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। किशमिश में मौजूद फाइबर घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के होते हैं, जो आंतों की गतिशीलता को बढ़ाते हैं और मल को नरम करते हैं। इससे मल त्याग आसानी से होता है और कब्ज की समस्या कम होती है।
कोई शोध बताते हैं कि भीगी हुई किशमिश खाना पेट की समस्या को दूर करने का काम करता है। भीगी हुई किशमिश खाने से पाचक एंजाइमों का उत्पादन बढ़ता है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। बेहतर पाचन के कारण आंतों में भोजन का अवशोषण और उसका सही तरीके से निष्कासन होता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।
जी हां किशमिश बेशक सुखी हो लेकिन यह आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। पानी में भीगने के कारण किशमिश में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपका हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। यह उचित हाइड्रेशन मल को नरम करने और आंतों की गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करती है।
कब्ज की समस्या ना हो इसके लिए शरीर में प्राकृतिक लैक्सेटिव का होना जरूरी है। क्योंकि किशमिश में सोर्बिटोल नामक एक प्राकृतिक शर्करा होती है, जो एक प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में कार्य करती है तो यह आंतों में पानी को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे मल नरम और आसानी से निकल जाता है। इसलिए आपको रोजाना सुबह उठकर भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए, ताकि आप कब्ज जैसी परेशानी से बच सके।
भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। स्वस्थ पाचन तंत्र और पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
1. रात भर एक मुट्ठी किशमिश को एक गिलास पानी में भिगो दें।
2. सुबह खाली पेट इस भीगी हुई किशमिश को खाएं और पानी को भी पिएं।
खाली पेट पानी में भीगी हुई किशमिश का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें फाइबर, हाइड्रेशन, और प्राकृतिक लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और मल त्याग को सुगम बनाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करके आप कब्ज जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं।