गैस, अपच जैसी परेशानियों के लिए बेस्ट है अजवाइन, इन 5 तरीकों से करें सेवन

Ways to Eat Ajwain :  अजवाइन का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन का सेवन करने का क्या है तरीका-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 28, 2023 11:15 AM IST

Ways to Eat Ajwain : अजवायन (Thyme) एक झाड़ीनुमा पौधा है, जिसका प्रयोग मसालों के रूप में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों से दूर रख सकते हैं। अजवाइन में कई आवश्यक विटामिन्स, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट इत्यादि की प्रचुरता होती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। हम में से कई लोग पेट में गैस या फिर अपच की परेशानी होने पर अजवाइन का सेवन करते हैं। इसके गुणों की चर्चा जितनी की जाए उतना ही कम है। अपच, कब्ज या फिर एसिडिटी जैसी परेशानी होने पर आप अजवाइन का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीके बताएंगे, जिससे आपके शरीर को दोगुना लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं अजवाइन का किस तरह से करें सेवन?

गैस में अजवाइन का प्रयोग कैसे करें?

भुनकर करें अजवाइन का सेवन

अगर आपको अक्सर अपच की परेशानी रहती है, तो इस स्थिति में आपको अपने पास अजवाइन को भुनकर रखने की जरूरत है। अजवाइन को भुनकर खाने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसका सेवन करने के लिए आप 1 चम्मच भुना हुआ अजवाइन लें। इसके बाद इसे फांककर गर्म पानी पी ( How to eat Ajwain for Gas ) लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

हींग और अजवाइन का पानी

हींग और अजवाइन से तैयार पानी आपकी अपच, गैस, एसिडिटी को दूर करने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है। इस पानी को तैयार करने के लिए आप 1 बर्तन में 1 कप पानी लें। इसमें आधा चम्मच अजवाइन और 1 चुटकी हींग मिक्स करके इसे आधा होने तक उबालें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे गैस और एसिडिटी कुछ ही मिनटों में दूर हो सकता है।

अजवाइन और चूना

खट्टी डकार, गैस, सीने में जलन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन और चुना आपके लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। अजवाइन का चूना का सेवन करने के लिए हथेली पर 1 चम्मच करीब अजवाइन लें। इसके बाद इसमें रत्तीभर चूना मिक्स डालें और अपने अंगूठे की मदद से इसे रगड़ें। जब अजवाइन से भीगी सी खुशबू आने लगे, तो इसे फांककर गर्म पानी पी लें। इससे आपके पेट की सारी परेशानियां झट से दूर हो सकती हैं।

अजवाइन और काला नमक

अजवाइन और काले नमक का कॉम्बिनेशन भी आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट हो सकता है। इसे आप 1 कप पानी में 1 चुटकी नमक और 1 चम्मच अजवाइन को अच्छी तरह से उबालकर पी सकते हैं। इससे आपकी अपच, कब्ज, एसिडिटी, खट्टी डकार की परेशानी कम होगी। 

शहद और अजवाइन

बच्चों को अगर आप अजवाइन देना चाहते हैं, तो शहद और अजवाइन का मिश्रण दे सकते हैं। शहद और अजवाइन से बच्चों में गैस की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच  अजवाइन लें। इसमे अच्छी तरह से भुनकर पीस लें। इसके बाद इस पाउडर में थोड़ा सा शहद मिक्स करके अपने बच्चे को चटाएं। इससे बच्चों के पेट में बनने वाली गैस कम होगी। 

अजवाइन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आपको काफी दिनों से गैस की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source