
Also Read
Home remedies that help you get rid of bad cholesterol fast: हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी क्रोनिक बीमारियों से निपटने के लिए समय-समय पर डॉक्टर से बात करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल ऐसी बीमारी है, जिससे लक्षण तो बहुत ही कम विकसित होते हैं लेकिन हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है। हालांकि, पूरी तरह से दवाओं पर निर्भर रहना भी सही नहीं होगा और इसलिए कुछ घरेलू चीजों का सेवन करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। सिर्फ दवाएं ही नहीं कई ऐसे घरेलू तरीके हैं, जो धमनियों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, जो इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जो शरीर से एलडीएल को कम करने में मदद कर सकता है।
बॉडी में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए मूली के पत्ते को गुनगुने पानी के साथ चबाने से काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि, वैसे तो मूली के पत्ते की सब्जी बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन गुनगुने पानी के साथ इसके एक या दो पत्ते रोज चबाने से आपके मेटाबॉलिज्म व डाइजेशन में काफी तेजी से सुधार होने लगता है और बैड कोलेस्ट्रॉल आंतों में जमा नहीं हो पाता है।
गुनगुने पानी के साथ मूली के पत्तों का सेवन खाली पेट भी किया जा सकता है, लेकिन कई बार खाली पेट सेवन करना सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए दोपहर का खाना खाने से 1 घंटा पहले या एक घंटा बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ मूली के दो से तीन पत्तों को चबाएं। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपको मूली के ताजे पत्ते ही लेने हैं।
मूली के पत्तों में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, लेकिन साथ ही साथ कुछ लोगों को इसके कारण पेट में गड़बड़ी या सीने में जलन होने लगती है। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल भी कई जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकता है और इनसे निपटने लिए भी समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से ही लिखा गया है और इसका इस्तेमाल किसी भी बीमारी के घरेलू इलाज या नुस्खे के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।