ठिठुरती ठंड में शरीर को गर्माहट देगी ये 5 खास मसालेदार चाय, होंगे सेहत को अन्य लाभ भी

Best Teas for Winters : सर्दियों में कई तरह की परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए डाइट पर ध्यान दें। सर्दियों में आप दूध और चीनी वाली चाय के बजाय हर्बल टी पिएं। यह आपकी इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों के लिए हेल्दी चाय-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 9, 2023 5:29 PM IST

Best Teas for Winters : जनवरी-फरवरी माह में ठिठुरन वाली ठंड होती है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर काफी ज्यादा दिखता है। ऐसे में बढ़ते ठंड में शरीर को गर्म करने वाली चीजों को खाने का मन करता है। खासतौर पर लोग बढ़ते ठंड में चाय पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी चाय के शौकीन है, तो दूध और चीनी से बनी चाय का सेवन करने से बेहतर है कि आप इस सीजन में हेल्दी टी पिएं। इससे आपका सेहत भी दुरुस्त रहेगा। साथ ही शरीर को गर्माहट भी मिलेगी। आज हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ खास चाय के बारे में बताएंगे, जिससे आपको ठंड से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने वाली चाय के बारे में-

बढ़ती ठंड में पिएं ये 5 चाय - Best Teas for Winters

सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप दूध और चीनी से बनी चाय का सेवन करने के बजाय हर्बल टी का सेवन करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस टी के सेवन से सेहत को होने वाले लाभ-

पिएं हल्दी वाली चाय

सर्दियों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हल्दी वाली चाय पिएं। हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एक सक्रिय यौगिक होता है, जो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, टीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ आपके शरीर की सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। हल्दी की चाय में आप नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको काफी लाभ होगा।

स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है अदरक वाली चाय

अदरक स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। यह रोगाणुरोधी गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक की चाय पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अदरक की चाय पिएं। यह आपको सर्दियों में काफी सुखद अनुभव दे सकता है।

सर्दी से राहत दिलाए पेपरमिंट टी

पेपरमिंट स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह काफी लोकप्रिय हर्बल टी है, जिसके सेवन से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसमें मौजूद रोगाणुरोधी और एंटीवायरल गुण आपको कई परेशानियों से दूर रख सकते हैं। 

हेल्दी रहने के लिए पिएं लेमनग्रास टी

लेमनग्रास टी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह साइट्रस स्वाद से भरपूर होता है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लेमनग्रास में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारी से सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकते हैं। इसके साथ ही लेमनग्रास में भी उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

गुड़हल की चाय

गुड़हल की फूल और पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं। अगर आप सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचना चाहते हैं कि गुड़हल की चाय पिएं। यह जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है, जो बीमारी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। गुड़हल की चाय पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें मौजूद आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी सर्दियों में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source