सब ट्राई करके भी टूट रहे बाल? इस नेचुरल तेल से करें मालिश, एक हफ्ते में ही दिखने लगेगा असर

Hair loss prevention: हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए कई बार महंगे शैंपू व तेल की बजाय देसी नेुचरल तेल की चंबी करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक नेचुरल तेल की मालिश के बारे में बताने वाले हैं, जो झड़ते बालों को रोकने में मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 6, 2024 4:31 PM IST

Home remedies to control hair fall: खराब जीवनशैली और अच्छा खानपान न रहने के कारण हमारा स्वास्थ्य लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। हमारे स्वास्थ्य में हमारे बाल भी आते हैं और इसलिए आजकल देखा जा रहा है, कि ज्यादातर लोगों को हेयर फॉल की समस्या रहती है। वैसे तो मार्केट में कई ऐसे खास तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से हेयर फॉल को रोका जा सकता है। लेकिन यह भी सच है कि मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं और उनसे किसी न किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। यही कारण है कि बाल झड़ने से रोकने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू तरीके ही अपनाना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक घरेलू तरीके के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको एक खास तेल के बारे मं बताने वाले हैं, जो हेयर फॉल रोकने में आपकी काफी मदद कर सकता है।

इस खास तेल की मालिश रोकेगी हेयर फॉल

अगर आप भी अपने हेयर फॉल को कंट्रोल करन के लिए महंगी दवाएं लेकर थक चुके हैं और लेकिन आपके बाल झड़ना बंद नहीं हो रहे हैं, तो आप आपको देसी तरीके अपनाने शुरू कर देने चाहिए। बाल झड़ने से रोकने के लिए आपको कैस्टर ऑयल से मालिश करनी चाहिए, जिसमें मौजूद खास तरह के पोषक तत्व हेयर फॉल को प्रभावी तरीके से कम करने में मदद करते हैं। कैस्टर ऑयल में बालों के लिए विशेष गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकेगा बल्कि उनकी ग्रोथ भी बढ़ाएगा।

सही तरीके से मालिश करना जरूरी

अगर आप हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए मालिश करना चाहते हैं, तो उसका सही तरीका आपको पता होना बहुत ज्यादा जरूरी है। एक साफ कटोरी लें जिसमें दो सी तीन चम्मच कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल डालें और उसमें दो चम्मच नारियल तेल मिला लें। अरंडी का तेल गाढ़ा होता है, इसलिए नारियल का तेल मिलाकर उस से सही मालिश की जा सकती है। दोनों तेल मिलाकर उन्हें हल्का का गर्म कर लें और फिर मालिश करें

मालिश करने से पहले और बाद में सावधानी

अगर आप अरंडी के तेल की मालिश करना चाहते हैं तो उससे एक दिन पहले अपना सिर धोएं। दोनों तेलों को अच्छे से मिक्स करने के बाद शाम के समय ही इसकी मालिश करें। हल्के हाथों के अच्छे से बालों की जड़ों तक मालिश करें। उसके बाद सिर को कपड़े से बांध लें और सो जाएं। सुबह किसी अच्छी क्वालिटी वाले नेचुरल शैंपू की मदद से अपने बालों को अच्छे से धो लें। धोने के बाद उन्हें खुद से सूखने दें हीट ड्रायर आदि का इस्तेमाल न करें।

डॉक्टर की सलाह

अगर आपके बाल ज्यादा टूट रहे हैं, तो आपको एक बार डॉक्टर से जांच कराने की सलाह भी दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार बाल टूटने के पीछे कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है, जिसका जल्द से जल्द इलाज करना जरूरी होता है। इसलिए समय रहते एक बार डॉक्टर से सलाह भी जरूर ले लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source