
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 21, 2023 11:48 AM IST
Tips to control high cholesterol level: हाई कोलेस्ट्रॉल एक क्रोनिक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। लेकिन दवाओं, सही लाइफस्टाइल हेल्दी डाइट की मदद से इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को जल्द से जल्द कंट्रोल करना जरूरी है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ना या फिर लगातार ज्यादा समय तक हाई रहना हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी कई बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती हैं। यहां तक कि कुछ घरेलू नुस्खे तो ऐसे भी होते हैं, जिनका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक सिंपल से नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें सुबह के समय एक पत्ते को चबाकर ही अपने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि ये पान का पत्ता भी आपके काफी काम आ सकता है। पान के पत्ते में कई ऐसे ऐसे खास तरह के तत्व होते हैं, जो शरीर से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, पान के पत्ते में युगेनॉल नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसके साथ-साथ पान के पत्ते में अच्छी मात्रा में में फाइबर भी पाया जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए जरूरी है
पान के पत्ते का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि इस पत्ते का सेवन सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय पान के पत्ते को चबाना आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक पान के पत्ते को चबाना धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को जमने से रोकने में मदद कर सकता है।
सुबह के समय पान के पत्ते को चबाना ज्यादा फायदेमंद रहता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका भी पता होना चाहिए। सुबह उठकर पान का एक फ्रेश पत्ता लें और उसे साफ पानी में धो लें। अब धीरे-धीरे करके उस पान के पत्ते को चबाना शुरु करें। चबाने के बाद पान के पत्ते में मौजूद रस निकलने लगेगा, जिसे निगलते रहें। लगभग एक मिनट तक चबाने के बाद आप पान के पत्ते के बचे हुए हिस्से को चाहें तो थूक सकते हैं या फिर निगल सकते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल कोई छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है, जिसे इग्नोर किया जा सके। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इसलिए सिर्फ घरेलू नुस्खों पर ही निर्भर न होकर डॉक्टर की सलाह भी जरूरी होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जाती है। साथ ही किसी भी घरेलू नुस्खे को उपयोग में लाने से पहले भी एक बार डॉक्टर से इसकी अनुमति लेने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.