सर्दियों में थोक के भाव मिलने वाले इस पत्ते से 1 सप्ताह में यूरिक एसिड को करें कंट्रोल, रोजाना इस तरह करें सेवन

Best leaf that can Lower Uric Acid : सर्दियों में मिलने वाली इस खास पत्ती से आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 7, 2023 9:49 AM IST

Best leaf that can Lower Uric Acid :सर्दियों में यूरिक एसिड की समस्या बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा होती है। ब्लड में अगर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाए, तो यह किडनी डिजीज, हार्ट अटैक, जोड़ों में दर्द जैसी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह के पहले आहार पर विशेष रूप से ध्यान दें। ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए कुछ पत्तियां लाभकारी होती हैं। इन पत्तियों में आज हम आपको एक ऐसी असरदार पत्तियों के बारे में बताएंगे, जो कुछ ही दिनों में आपके ब्लड और जोड़ों में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को बाहर निकाल फेंक सकता है। 

इस खास पत्ते का नाम है धनिया की पत्तियां। इन दिनों बाजार में आपको बहुत ही आसानी से और काफी सस्ते दामों में धनिया की पत्तियां मिल जाएंगी। इस खास पत्ते के प्रयोग आप अपने ब्लड में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है धनिया की पत्तियां?

ब्लड में क्रिएटिनि और यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए धनिया की पत्तियों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप इसे औषधीय खुराक के साथ ले सकते हैं। यह यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को सामान्य करने में तेजी ला सकता है। यह यूरिन में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए भी काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। 

यूरिक एसिड में कैसे इस्तेमाल करें धनिया की पत्तियां?

सबसे पहले 1 बंच धनिया की पत्तियां लें। इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इन दिनों सब्जियों में कई तरह के कीटनाशकों को मिलाया जाता है। ऐसे में सब्जियों को धोने के लिए आप नमक के पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए धनिया की पत्तियों को नमक के पानी में करीब आधा घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे आप सुबह खाली पेट चबाएं। 

इसके अलावा धनिया की पत्तियों का पानी तैयार करके भी पिया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले धनिया की जड़ों को काट लें। अब इन पत्तों को दो गिलास पानी में डालकर करीब 10 मिनट के लिए उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे खाली पेट पिएं। इस तरह सप्ताहभर पानी पीने से आपको काफी ज्यादा फर्क नजर आएगा।

धनिया की पत्तियों के अन्य फायदे?

अल्जाइमर का करे इलाज : धनिया की पत्तियों में फाइबर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं। प्रोटीन के अलावा इसकी पत्तियों में विटामिन सी और विटामिन के भी मौजूद होता है।  विटामिन के अल्जाइमर रोग के इलाज के लिए अच्छा है। पत्तियों में कैल्शियम, पोटेशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और नियासिन जैसे खनिज भी कम मात्रा में पाए जाते हैं।

पाचन की परेशानी : धनिया पाचन तंत्र के लिए अच्छा है और लिवर के कार्यों और मल त्याग को बढ़ावा देने में काफी हद तक मददगार होता है। 

ब्लड शुगर करे कंट्रोल : यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा है क्योंकि यह इंसुलिन स्राव को उत्तेजित कर सकता है और रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल : धनिया खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।