Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज सुबह दो घूंट पीएं घर पर तैयार किया गया ये खास ड्रिंक, बाल भी बांका नहीं कर पाएगा बारिश का मौसम

Healthy drink for rainy season: बरसात के दिनों में होने वाली तरह-तरह की की बीमारियों से बचने के लिए कुछ नेचुरल उपाय किए जा सकते हैं। इन नेचुरल उपायों में एक यह खास ड्रिंक भी है, जिसकी रोजाना दो घूंट आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहती है।

रोज सुबह दो घूंट पीएं घर पर तैयार किया गया ये खास ड्रिंक, बाल भी बांका नहीं कर पाएगा बारिश का मौसम

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 13, 2023 6:37 PM IST

Natural drink for monsoon: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। देखा गया है कि तेज गर्मियों के बाद जब अचानक से बारिश का मौसम आता है, तो इससे शरीर के तापमान में अचानक से बदलाव होने लगता है। शरीर के तापमान में आया अचानक से बदलाव कई बार एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर देता है, वहीं बारिश के दौरान मौसम की ज्यादा नमी बैक्टीरिया व फंगस आदि को बढ़ने में मदद करती है, जिससे कई प्रकरा के संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ देसी उपायों की मदद से बारिश के मौसम में भी ऐसी बीमारियां होने का खतरा काफी हद कम हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जो मानसून के महीने में होने वाली इन समस्याओं के खतरे को काफी हद तक दूर कर सकता है। (How to be healthy in rainy season)

हल्दी और नींबू का बना ड्रिंक

बारिश के मौसम में हल्दी और नींबू से तैयार किए गए इस खास ड्रिंक का रोजाना सेवन करने से मानसून में होने वाली बीमारियों का काफी हद तक खतरा कम हो जाता है। हल्दी और नींबू दोनों में ही एलर्जी, संक्रमण और शरीर के अंदर होने वाली सूजन व लालिमा को दूर करने की शक्ति होती है, जो आपको बारिश के मौसम में भी हेल्दी रखने में मदद करता है।

हल्दी और नींबू के ड्रिंक की रेसिपी

इस खास नेचुरल ड्रिंक को तैयार करना भी बहुत आसान है। एक छोटा गिलास सादा पानी लें और उसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी का डालें और अच्छे से इसे मिला लें। इसके बाद बाद इसमें एक नींबू डाल लें और स्वाद के अनुसार थोड़ा सा काला या सेंधा नमक भी मिला लें। इसे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें, जिसके बाद यह सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है।

Also Read

More News

सुबह खाली पेट सिर्फ दो घूंट

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मानसून के दिनों में अगर आप इस खास ड्रिंक का सेवन कना चाहते हैं, तो सुबह के समय खाली पेट ही करें और सिर्फ दो घूंट ही लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी का ज्यादा सेवन आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है और इसके कारण मतली व उल्टी जैसी समस्याएं भी होने लग सकती हैं। हालांकि धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ा सकते हैं और आधा गिलास तक सेवन किया जा सकता है।

डॉक्टर से संपर्क करें

हालांकि, यह एक देसी नुस्खा है और इसका किसी प्रकार का साइड इफेक्ट्स नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को स्वास्थ्य व पाचन कमजोर होता है और इसका सेवन करने के बाद सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको किसी भी तरह की समस्या महसूस हो ही है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। वहीं अगर आपको बारिश के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस होने लगती हैं, तो भी डॉक्टर से ही संपर्क करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source