बालों में डैंड्रफ को जड़ से खत्म करते हैं ये 4 Homemade Mask जानें क्या है बनाने का तरीका

Dandruff hair mask: बालों में डैंड्रफ होने के कारण आपको काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में कुछ खास प्रकार के घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से आप डैंड्रफ को खत्म कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 7, 2022 5:52 PM IST

Hair care tips in hindi: लंबे और घने बाल हर किसी को पसंद है। पुरुष व महिलाएं कोई नहीं चाहता कि उनके बाल रूखे व बेजान रहें। लेकिन अक्सर देखा गया है कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोगों को बालों संबंधी कई समस्याएं रहती हैं और वे बाल झड़ने की शिकायत करते हैं। बालों को टूटने या अन्य कोई समस्या होने से बचाने के लिए उनकी समय-समय पर देखभाल जरूरी होती है। सही देखभाल न करने पर डैंड्रफ जैसी समस्याएं होने लगती है, जो बालों को जड़ों के कमजोर बनाता है और इस कारण से हेयर फॉल की दिक्कत आने लगती है। बालों में डैंड्रफ होना न सिर्फ आपके लिए बाहर शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, साथ ही आपके बालों को कमजोर बना देता है और सिर में परेशान कर देने वाली खुजली पैदा कर सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही खास प्रकार के हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये मास्क आप अपने घर पर ही बना सकते हैं, चलिए जानते हैं इस मास्क के बारे में और इन्हें बनाने का तरीका

1. शहद और दही के मास्क से दूर करें डैंड्रफ

अगर आपके बालों में डैंड्रफ बढ़ रहा है तो आप दही और शहद का मास्क बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में 4 चम्मच ताजा दही डालें और 2 चम्मच शहद मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे 15 मिनट फ्रिज में रखें और फिर अपने बालों में लगाएं। बालों में लगाने से पहले बालों को शैंपू करके अच्छे से सुखा लें।

2. एलोवेरा और शहद का हेयर मास्क

एलोवेरा और शहद का मिश्रण सिर्फ स्किन के लिए नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी लाभदायक रहता है। आप दो चम्मच एलोवेरा में दो चम्मच शहद मिलाएं और उसमें एक चम्मच नींबू का रस डाल लें। अब उसे अच्छे से मिलाकर 15 मिनट के लिए रखा रहने दें और फिर बालों में लगा लें।

3. मेहंदी और जैतून के तेल का हेयर मास्क

मेहंदी को बालों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है और इसे सिर में लगाने से सिर को ठंडक मिलती है। लेकिन मेहंदी को जैतून के तेल में मिलाकर इसका हेयर मास्क बनाया जा सकता है, जो डैंड्रफ की छुट्टी कर सकता है। इसे अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 3 चम्मच पिसी हुई मेहंदी लें, उसमें आधा चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद मिला लें। इसे अच्छे से मिलाकर 1 घंटे तक बालों में लगाएं और फिर गुनगुने पानी के साथ शैंपू कर लें।

4. शहद और नारियल का तेल डैंड्रफ के लिए

बहुत से लोग नारियल के तेल को ही अपने बालों में लगाना पसंद करते हैं, जो कि एक अच्छी चॉइस है। नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं और इसमें शहद मिलाकर आप हेयर मास्क बना सकते हैं, जो डैंड्रफ को भी दूर करता है। शहद व नारियल को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें और उसे बालों में लगाएं। कम से कम 2 घंटों के बाद बालों को शैंपू कर लें।

ज्यादा डैंड्रफ है तो डॉक्टर से करें बात

वैसे तो ऊपर बताए गए हेयर मास्क डैंड्रफ की छुट्टी आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके सिर में डैंड्रफ ज्यादा हो गया है, तो ऐसे में आपको किसी घरेलू नुस्खे का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार डैंड्रफ की जगह फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ एंटीफंगल दवाओं से ही किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि डैंड्रफ ज्यादा है या फिर तेज खुजली हो रही है, तो ऐसे में किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना ही बेहतर है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source