फूलते पेट की चर्बी को पिघला सकती ये जड़ी-बूटियां, रोजाना इस तरह करें सेवन

Pet ki charbi kaise kam kare : फूलते पेट की चर्बी को घटाने के लिए आप कई तरह के आयुर्वेदिक हर्ब्स का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद हर्ब्स-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 7, 2023 12:20 PM IST

Pet ki charbi kaise kam kare : आज के समय में कई लोग अपनी फूलती, लटकती चर्बी से परेशान हैं। पेट की चब्री के बढ़ने का कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं और खराब जीवनशैली है। ऐसे में अपनी परेशानियों और जीवनशैली में बदलाव करने की बेहद जरूरत होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल हो, तो इसके लिए आप कई तरह के आयुर्वेदिक हर्ब्स का सहारा ले सकते हैं, जो आपके घर के किचन में बहुत ही आसानी से मिल सकता है। आइए जानते हैं फूलते पेट की चर्बी घटाने के लिए कौन सी जड़ी-बूटियां हैं बेस्ट?

पेट की चर्बी घटाने वाली जड़ी बूटी - Herbs For belly fat loss

मेथी के बीज

मेथी के बीजलगभग हर घर के किचन में आसानी से मिलने वाला हर्ब्स है। इसके सेवन से आपके शरीर को ट्राइगोनेला फोनम-ग्रेकम से प्राप्त होता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि मेथी भूख को नियंत्रित करने और वजन घटाने में मददगार होती है। मेथी के बीज का अर्क का सेवन करने से शरीर में फैट की मात्रा को कम किया जा सकता है। साथ ही कैलोरी इनटेक की परेशानी भी कम होती है। मेथी के बीजों का चाय या फिर इसका पानी तैयार करके पीना फायदेमंद हो सकता है।  

अदरक का करें सेवन

अदरक स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। शरीर की बढ़ती चर्बी को घटानेके लिए अदरक का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण पेट की चर्बी को घटाने में असरदार हो सकता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट को लगाने में मदद मिलती है। अदरक की चाय और अदरक के रस को गुनगुने पानी में मिक्स करके पिएं। यह आपके बढ़ते वजन को घटाने में प्रभावी है।

ओरेगेनो

शरीर के बढ़ते वजन को घटाने में ओरेगेनो मददगार साबित हो सकता है। इसमें शक्तिशाली यौगिक पाए जाते हैं, तो आपके बढ़ते वजन को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसमें मौजूग गुण शरीर में वसा संश्लेषण को नियंत्रित करने वाले कुछ विशिष्ट जीन और प्रोटीन पर सीधे प्रभाव डालती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल हो सकता है। ओरेगेनो एक हर्ब्स है, जिसे आप कई तरह के डिशेज या फिर डायरेक्ट भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

शरीर की बढ़ती चर्बी को घटाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपकी स्थिति काफी बिगड़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.