
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 19, 2023 12:21 PM IST
White tongue : ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आपका जीभ काफी ज्यादा सफेद है, तो इसकी वजह से कई बार आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। वहीं, जीभ पर मौजूद गंदगी की वजह से मुंह से भी दुर्गंध आने (White Tongue Causes) लगती है। ऐसे में सफेद जीभ की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सफेद जीभ की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में सफेद जीभ की परेशानी को कम करने के आसान से उपाय (White Tongue Remedies ) बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
सफेद जीभ की समस्या को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-
सफेद जीभ की परेशानी को कम करने के लिए नमक के पानी से आप कुल्ला कर सकते हैं। नमक के पानी में मौजूद गुण सफेद जीभ की समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच नमक मिक्स करें। अब इस पानी से अच्छी तरह से कुल्ला करें। नमक में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण सफेद जीभ की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही बैक्टीरिया को भी नष्ट कर सकता है।
सफेद जीभ की परेशानी को कम करने के लिए आपको अपने आहार में प्रोबायोटिक्स चीजों को शामिल करना चाहिए। इस तरह की चीजों का सेवन करने से बैक्टीरिया का सफाया हो सकता है। प्रोबायोटिक्स आहार में दही, योगर्ट जैसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिससे आप सफेद जीभ की समस्या दूर कर सकते हैं।
सफेद जीभ की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको मार्केट में बहुत ही आसानी से मिक सकता है। इससे आप अपने जीभ को बेहतर तरीके से साफ कर सकते हैं। साथ ही इससे मुंह में मौजूद जर्म्स भी नष्ट हो जाएंगे।
अगर आप सफेद जीभ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में नारियल तेल आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण जीभ को बेहतर तरीके से साफ कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल का तेल लें। अब इस तेल को अपने मुंह में करीब 10 मिनट के लिए रखें। इससे आपके मुंह और जीभ प्राकृतिक रूप से क्लीन हो सकते हैं।
सफेद जीभ की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। इसके बाद इस पानी को मुंह में डालकर अच्छी तरह से कुल्ला करें। इसके अलावा आप बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करके ब्रश भी कर सकते हैं। इससे सफेद जीभ की समस्या दूर होगी।
सफेद जीभ की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बिना वजह बढ़ रही है तो इस स्थिति में डेंटिस्ट से संपर्क जरूर करें, ताकि आपके दांतों, जीभ और मसूड़ों से जुड़ी परेशानी कम हो सके।