
Also Read
Vaginal Itching Home Remedies : वजाइना खुजली होना, कई समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है। अधिकतर मामलों में जब वजाइना में ड्राईनेस की परेशानी बढ़ती है, जो काफी ज्यादा इचिंग होती है। इसके अवाला कुछ केमिकल्स के कारण भी खुजली हो सकती है। वजाइना में खुजली फंगल संक्रमण, बैक्टीरियल वेजिनोसिस और संचारित संक्रमण (एसटीआई) के परिणाम स्वरूप भी हो सकता है। वहीं, प्रेग्नेंसी में भी महिलाओं को काफी ज्यादा खुजली की परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में बार-बार खुजली का सामना करना पड़ता है। अगर आप वजाइना में खुजली की परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो इस स्थिति में आपके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय मौजूद हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से आप वजाइना में खुजली को शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजाइना में खुजली को कैसे करें (yoni me khujli ka upay ) शांत?
प्रेग्नेंसी में वजाइना में खुजली की परेशानी को शांत करने के लिए आप ग्रीन योगर्ट का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप वजाइना के आसपास दही को प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही आप टैम्पोन को ग्रीक योगर्ट में कोट करके भी लगा सकती हैं। अगर वजाइना पर योगर्ट लगा रही हैं, तो पैड जरूर पहन लें। इससे कपड़ों में दही के दाग नहीं लगेंगे। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वजाइना में बिना फ्लेवर्ड वाले ग्रीक योगर्ट का प्रयोग करें।
वजाइना में खुजली की परेशानी को शांत करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे खुजली को शांत करमे में मदद मिल सकती है। साथ ही फंगल इन्फेक्शन को भी दूर किया जा सकता है। वजाइना में होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप सेब के सिरके को अपने बाथ टब में डालकर इसमें कुछ समय के लिए बैठ जाएं, ताकि आपको बेहतर महसूस हो।
प्रेग्नेंसी में अगर आपको बार-बार वजाइना में खुजली की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में आपनारियल तेल का प्रयोगकर सकते हैं। नारियल तेल में कैंडिडा अल्बिकन्स को नष्ट करने का गुण होता है, जो एक तरह का फंगल संक्रमण का कारण बन सकता है। खुजली शांत करने के लिए इसे आप डायरेक्ट अपनी वजाइना पर एप्लाई कर सकते हैं।
वजाइना में होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप प्रोबायोटिक्स आहार ले सकते हैं। इससे वजाइना और आंत में पनपने वाली बैक्टीरिया के विकास को रोका जा सकता है। साथ ही यह वजाइना और पेट के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों के रूप में आप दही, किमची, पनीर, चीज जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
वजाइना में खुजली की परेशानी को शांत करने के लिए आप इन असरदार घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।