कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं ये 4 हर्बल टी, बैड कोलेस्ट्रॉल तुरंत निकल जाएगा बाहर

Herbal tea for Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए हर्बल टी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद हर्बल टी के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 9, 2023 4:48 PM IST

Herbal tea for Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से  कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे रोगों के जोखिम बढ़ सकते हैं। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी हो सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण खराब डाइट, गतिहीन जीवन शैली, मोटापा, धूम्रपान, व्यायाम की कमी, मधुमेह और बढ़ता उम्र  इत्यादि है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के कई उपाय हैं। अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में हेल्दी चाय को शामिल करें। कुछ खास हर्बल टी को आहार में शामिल करने से आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से घट सकता है। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं?

ग्रीन टी का करें सेवन

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट का काफी अच्छा स्त्रोत है। नियमित रूप से ग्रीन टी के सेवन से दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट 1 कप ग्रीन टी पिएं। यह आपके मतिष्क के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ग्रीन टी के सेवन से आप डायबिटीज के खतरे को भी कम कर सकते हैं। 

ऊलॉन्ग टी से कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए ऊलॉन्ग टी काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी मददगार होता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट ऊलॉन्ग टी का सेवन करने से आप शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकते हैं। इससे डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट डिजीज के खतरों को कम करने में प्रभावी है। 

ब्लैक टी से कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से खाली पेट ब्लैक टी पीने से आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही यह चाय आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं तो ब्लैक टी जरूर पिएं। 

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करे अदरक की चाय

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए अदरक की चाय का सेवन करें। अदरक की चाय में मौजूद गुण आपके शरीर की सूजन को कम कर सकता है। इसके अलावा इससे ब्लड शुगर, बैड कोलेस्ट्रॉल, नसों में सूजन जैसी परेशानियों को कम कर सकते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट अदरक की चाय पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में जमा सारा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल सकता है। 

बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इन हर्बल टी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगऱ आपकी परेशानियां बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source