लंबे समय से हो रही कब्ज से दवाएं भी हो चुकी हैं फेल? सुबह उठते ही पिएं इस पत्ते का जूस तुरंत होगा पेट साफ

Leaf extract for constipation: कब्ज जैसी समस्याओं के लिए सिर्फ दवाएं नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा घरेलू नुस्खे काम करते हैं। अगर आप भी कब्ज की दवाएं ले रहे हैं, तो आपको इस खास नुस्खे के बारे में हम बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 3, 2024 6:43 PM IST

Leaf juice for constipation: कब्ज ऐसी परेशानियों में से एक है, जिसे लोग अक्सर आम समझते हैं लेकिन वास्तव में यह काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन जाती है। कब्ज न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करती है बल्कि कब्ज के कारण कुछ अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी होने लग जाती हैं। कब्ज से बचने के लिए लोग अक्सर दवाएं लेने लगते हैं, लेकिन ये दवाएं सिर्फ तब तक ही काम करती हैं, जब तक इनका इस्तेमाल किया जाता है। जब इनका इस्तेमाल करना बंद कर दिया जाए तो फिर से कब्ज की समस्या होने लगती है। यही कारण है कि लोग आजकल घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करने लगें हैं, क्योंकि इनकी मदद से कब्ज को जड़ से खत्म किया जा सकता है। ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसकी मदद से कब्ज से स्थायी रूप से छुटकारा पाया जा सकता है।

पान के पत्ते का जूस

अगर आप लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं या फिर बार-बार कब्ज होने लगती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको दवाएं नहीं बल्कि पान के पत्ते का जूस पीना चाहिए। पान के पत्तों से निकले जूस में कई खास तरह के तत्व होते हैं, जो कब्ज को दूर करने में काफी मदद करते हैं। कब्ज को दूर करने के साथ-साथ पान के पत्ते का जूस पीने से पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर होने लगती हैं।

पीने का सही तरीका और समय

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्तों का जूस पीने का सही समय और सही तरीका होना जरूरी है। खासतौर पर जिन लोगों को कब्ज की समस्या है या पाचन क्रिया खराब हो गई है उन्हें सुबह के समय इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यह और ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करने में मदद करता है।

पान के पत्तों का जूस निकालने के लिए उन्हें पहले साफ पानी से धो लें और ग्राइंडर में एक कप पानी के साथ 3 से 4 पत्ते डाल लें। अच्छे से ग्राइंड करने के बाद किसी साफ कपड़े की मदद से निचोड़ लें। इसके बाद इस पानी का खाली पेट सेवन करें।

डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें

हालांकि, वैसे तो कब्ज का इलाज सामान्य रूप से देसी नुस्खों की मदद से किया जा सकता है। लेकिन कई बार कब्ज किसी अन्य अंदरूनी बड़ी समस्या के कारण भी हो सकती है और इसलिए डॉक्टर से समय रहते जांच करा लेना चाहिए। डॉक्टर पहले अच्छे से जांच करेंगे और फिर बीमारी के अनुसार दवाएं देंगे।

डिस्क्लेमर: यल लेख पूरी तरह से जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है और यदि आप इसे इस्तेमाल में लाना चाहते हैं, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में पहले बात कर लेने की सख्त सलाह दी जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source