
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 22, 2025 1:12 PM IST
How to Detox Body After Diwali: उम्मीद करते हैं कि दिवाली का खुशियों वाला त्योहार आपने भी खूब एन्जॉय किया होगा और आपने भी खूब मिठाइयां खाई हैं और बॉडी के अंदर बहुत ज्यादा शुगर जा चुका है, तो अब समय है उससे निपटने का। आज के समय में हर किसी को पता है कि रिफाइंड शुगर हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी मीठे जहर से कम नहीं है। लेकिन दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर हम मिठाइयां खाने में इतने मग्न हो जाते हैं, कि शुगर के साइड इफेक्ट को भूल जाते हैं। लेकिन त्यौहार के बाद अपने शरीर का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आपने भी खूब बाहर की मिठाइयां खा ली हैं, तो हम आपको एक खास तरह के ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करेगा, ताकि आपके स्वास्थ्य पर शुगर का असर कम हो सके।
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि अगर आपने खूब मिठाइयां खाई हैं, तो सिर्फ एक गिलास खास ड्रिंक पीकर बॉडी को डिटॉक्स नहीं किया जा सकता है और उसके लिए आपको दिन अलग-अलग समय तीन खास तरह के ड्रिंक का सेवन करना है और साथ ही साथ कुछ खास फिजिकल एक्टिविटी भी करनी है, जिसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। बॉडी डिटॉक्स करने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं, जिनमें से ये भी कुछ खास हैं।
अगर आपके भी मन में भी यही सवाल है कि दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स कैसे करें तो यह खास ड्रिंक उसका जवाब हो सकता है। सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें और दो से तीन ताजे पुदीने के पत्ते अच्छे से पीसकर उन्हें डाल लें। अगर आप चाहें तो उसमें एक चुटकी काला नमक डाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह ड्रिंक ठंडा नहीं बल्कि गुनगुना होना चाहिए और सुबह उठने के बाद खाली पेट आपको एक-एक घूंट करके इस खास ड्रिंक को पीना है।
दोपहर में खाना खाने से 1 घंटा पहले या बाद में एक गिलास मौसमी जूस या फिर ताजा छाछ लें। इसमें एक चुटकी काला नमक डाल सकते हैं। अगर छाछ पी रहे हैं, तो उसमें काले नमक के साथ थोड़ा जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं। ध्यान रहे छाछ भी अगर ज्यादा गाढ़ी हो तो उसे पानी की मदद से थोड़ा पतला कर लें।
शाम के समय आपको सोने से ठीक पहले गुनगुने पानी में एक चौथाई (¼) चम्मच अजवाइन की डाल लेनी चाहिए और अच्छे से मिक्स करके घूंट-घूंट करके पी लेना चाहिए। अजवाइन में खास तरह के तत्व जो मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन दोनों ही प्रोसेस को तेज कर देते हैं, जिससे काफी फायदा मिलता है।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि सिर्फ डिटॉक्स ड्रिंक की मदद से ही शरीर को डिटॉक्स नहीं किया जा सकता है, साथ ही साथ सही फिजिकल एक्टिविटी होना भी जरूरी है। इसलिए दिवाली के बाद लगातार 5 से 6 दिन तक रोजाना कम से कम 1 घंटा हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करते रहें। जैसे चलना-फिरना, साइकिल चलाना, तैराकी करना या फिर कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी करना।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।