Home remedies for constipation: इन 6 घरेलू उपायों से दूर होगी कब्ज और पेट रहेगा साफ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

How to get rid of Constipation: कब्ज आजकल लगभग हर व्यक्ति की समस्या बन गई है। अगर आपको भी कब्ज की दवाएं छोड़ने के बाद फिर से कब्ज की दिक्कत होने लगती है, तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 23, 2022 3:40 PM IST

आजकल हर किसी की जीवनशैली खराब होती जा रही है, जिससे अनेक बीमारियां शरीर में जन्म ले रही हैं। लगभग हर व्यक्ति के शरीर में कोई न कोई बीमारी जरूरी होती है। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी भी होती हैं, जो ज्यादातर लोगों को उनके जीवन में कभी न कभी परेशान करती ही हैं। इनमें से कब्ज भी एक ऐसी ही समस्या है। आजकल गतिहीन जीवनशैली होने के कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, जिसके लिए कई अलग-अलग प्रकार की दवाएं भी मौजूद हैं। कब्ज के लिए अक्सर लोग चूर्ण, सिरप और टेबलेट आदि लेते हैं, जिससे उन्हें सिर्फ तब तक ही आराम मिलता है, जब तक वे दवा लेते रहते हैं। दवा का इस्तेमाल बंद करते ही कब्ज की दिक्कत फिर से होने लगती है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए खास प्रकार के घरेलू नुस्खे लाएं हैं, जिनकी मदद से आप पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर कर सकते हैं -

अरंडी का तेल

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल का इस्तेमाल कब्ज को दूर करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। आज भी यह उतना ही कारगर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अरंडी के तेल में मौजूद रिसिनोलेइक एसिड कब्ज को दूर करने काफी प्रभावशाली होता है। 10 से 15 मिलीलीटर कैस्टर ऑयल कब्ज को दूर करने के लिए काफी होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से बात अवश्य करें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को भी कब्ज भगाने वाली एक शक्तिशाली दवा के रूप में जाना जाता है, जो बेहद जल्दी काम करती है। बेकिंग सोडा पेट में मौजूद अतिरिक्त गैस को कम करता है और पाचन क्रिया को तेज करता है, जिसके परिणामस्वरूप कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है। साथ ही बेकिंग सोडा तेजी से काम करता है और सीमित मात्रा से ज्यादा इसका सेवन दस्त भी लगा सकता है।

गुड़ का काढ़ा

गुड़ से बने काढ़े को भी कब्ज दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपको लगता है कि आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा है, तो अभी से आप इस काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोते समय रोजाना एक चम्मच इस काढ़े की लें। धीरे-धीरे आपका पेट साफ होने लगेगा।

प्रोबायोटिक

आपकी पाचन प्रणाली में बैक्टीरिया का एक सही संतुलन होना भी जरूरी है। शरीर में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जिनकी कमी होना कब्ज का कारण बन सकती है। प्रोबायोटिक अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपकी पाचन प्रणाली को ठीक करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं। रोजाना प्रोबायोटिक का 1 कैप्सूल जरूर लें या फिर 2 कप दही जरूर खाएं।

कॉफी

अगर आप कब्ज से परेशान है, तो एक कप गरमा गरम कॉफी पीने से भी कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार कॉफी आपकी बड़ी आंत (कोलन) को उत्तेजित कर देती है, जिससे आपकी मलत्याग प्रक्रिया में थोड़ी आसानी रहती है। लेकिन कॉफी एक डाइयुरेटिक होती है, इसलिए ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो कब्ज का कारण हो सकता है।

एक्सरसाइज व गर्म पानी

अगर कब्ज को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो उसका इलाज सिर्फ व्यायाम है। शरीर को गतिशील रखने के पाचन क्रिया सामान्य रूप से काम करने लगती है और कब्ज जैसी समस्याएं पूरी तरह से ठीक हो जाती है। साथ ही गर्म पानी पीने की आदत डालें, जो पाचन प्रणाली को तेज करता है और कब्ज दूर रहती है। व्यायाम व गर्म पानी दोनों का एक साथ इस्तेमाल करने से कब्ज को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source