Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गन्ने का रस पीने से बालों को जो लाभ मिलता है वो किसी तेल या शैम्पू से नहीं मिलेगा! जानिए बालों के लिए Sugarcane Juice के फायदे

Sugarcane Juice Good For Hair: अगर आप भी अपने बालों को लंबा और हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं तो गन्ने का जूस आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

गन्ने का रस पीने से बालों को जो लाभ मिलता है वो किसी तेल या शैम्पू से नहीं मिलेगा! जानिए बालों के लिए Sugarcane Juice के फायदे

Written by Atul Modi |Updated : March 29, 2023 4:19 PM IST

Sugarcane Juice Good For Hair: काले, लंबे और मजबूत बाल हर महिला का सपना होता है। हर महिला चाहती है कि उसके बाल केवल लंबे और घने होते जाएं और उनमें झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्या न आए। लेकिन इसके लिए आपको अपने हेयर केयर रूटीन को परफेक्ट बनाए रखना होगा और साथ ही अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान देना होगा। अगर डाइट की बात करें तो अब गर्मियां आ गई हैं और गर्मियों में हर भारतीय को गन्ने का जूस पीना काफी ज्यादा पसंद (Sugarcane Juice Health Benefits) होता है। यह जूस आपको इस गर्म मौसम में एनर्जी तो प्रदान करेगा ही साथ में यह आपके बालों के लिए भी खूब लाभदायक रहने वाला है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट भी करता है। दरअसल, गन्ने के जूस में बहुत सारे कार्ब्स, मिनरल, प्रोटीन, अल्फा हाइड्रॉक्‍सी एसिड, आयरन, जिंक, पोटेशियम और विटामिंस होते हैं। यह सारे पौष्टिक तत्व आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आप की स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं और उन्हें हेल्दी बनाने में सहायक है।

बालों के लिए गन्ने के जूस के फायदे - Sugarcane Juice Benefits For Hair In Hindi

1- गन्ने का जूस बालों को रखता है हाइड्रेटेड

रूखे-रूखे से बाल किसी को भी पसंद नहीं होते है। सभी को बालों में मॉश्चर और एक शाइन पसंद होती है। ऐसा करने के लिए आप को केवल मॉश्चराइजर या हेयर सीरम लगाने की ही जरूरत नहीं होती बल्कि कुछ परमानेंट इलाज ढूंढने की आवश्यकता होती है। इसलिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकती है। यह आप के शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है जिसकी वजह से आपने बालों में भी मॉइश्चर और शाइन एड होती है।

2- गन्ने का जूस हेयर ग्रोथ में है लाभदायक

अगर आप को लगता है कि आपके बाल अब और ज्यादा नहीं बढ़ रहे हैं या फिर कई सालों से एक ही जगह अटक गए हैं तो आप को कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करने की जरूरत है। इसमें आप को गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए जो आपके बालों के विकास में तो मदद करेगा ही लेकिन साथ में आप के बालों के टेक्सचर को सुधारने में भी बहुत सहायक रहने वाला है। गन्ने में मौजूद हाई मॉइश्चर कंटेंट बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है जिससे बाल काफी शाइनी लगते है ।

Also Read

More News

3- गन्ने का जूस बालों को पोषण प्रदान करता है

अगर आप खाने को अच्छे से नहीं पचा पा रहे हैं तो इससे आप के बालों तक पौष्टिक तत्व नहीं पहुंच पाएंगे जिससे बाल काफी ड्राई हो जायेंगे और टूटना शुरू हो जायेंगे। जो लोग बैलेंस मील खाते हैं कई बार उनको भी यह समस्या देखने को मिलती है। इसलिए गन्ने का जूस पीना शुरू कर दें क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह शरीर का pH लेवल मेंटेन करने में मदद करता है और बालों को नरिश करता है।

4- गन्ने का जूस डैंड्रफ से लड़ने में है सहायक

गन्ने का जूस सिर में एक एंटी सेप्टिक की तरह काम करता है। यह ड्राई स्कैल्प को नरिश करता है और बालों से डैंड्रफ को हटाने में भी बहुत लाभदायक माना जाता है। यह बिल्ड अप को हटाने में भी मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष: गन्ने का जूस केवल आप के शरीर में एनर्जी ही नहीं भरता बल्कि आप के बालों के लिए भी काफी सहायक होता है इसलिए आज से ही आप को गर्मियों के मौसम में गर्मी दूर भगाने वाला गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए। रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस जरूर पिए।

About the Author

... Read More