ना बाल टूटेंगे और चमकता रहेगा चेहरा, बस नहाने के बाद कर लें 2 मिनट का ये छोटा सा काम

Skin and Hair Care Tips: आज के समय में बालों और चेहरे की त्वचा से हर कोई परेशान है और इससे निपटने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

ना बाल टूटेंगे और चमकता रहेगा चेहरा, बस नहाने के बाद कर लें 2 मिनट का ये छोटा सा काम

Written by Mukesh Sharma |Published : October 1, 2025 6:15 PM IST

Skin Aur Balo ko Healthy kaise rakhe: आज के समय में चेहरे का निखार कहीं खोता जा रहा है और त्वचा रूखी व बेजान नजर आने लगी है, जहां पहले त्वचा चमकती हुई तरोताजा और खूबसूरत नजर आती थी। यही हाल बालों का भी है उनकी खूबसूरती भी कहीं गायब सी हो गई है अब वह भी खूबसूरत नजर नहीं आते जिस कारण महिलाएं अपने बालों को अधिकतर बांध कर रखना ही पसंद करती है। विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदूषण, धूप और गलत लाइफस्टाइल के कारण चेहरे का निखार और बालों की चमक जल्दी फीकी पड़ रही है। हालांकि हर किसी की तरह आपकी भी चाहत होगी कि आपकी त्वचा दमकती रहे और बाल घने, मुलायम दिखें। इसके लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन एक आसान और घरेलू नुस्खा आपके लिए चमत्कार कर सकता है। तो आखिर क्या है वह उपाय? आईए जानते हैं।

तो यह है उपाय

अपने बालों और स्किन को हेल्दी रखने के लिए कोई रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है, बल्कि एक साधारण नुस्खा है और वह है बर्फ का पानी। अगर आप नहाने के तुरंत बाद अपने चेहरे व बालों को बर्फ के पानी में डुबो लें तो आपको पहले लाभ मिल सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नहाने के तुरंत बाद बर्फ के पानी में कुछ सेकंड्स तक अपना चेहरा और बाल डुबोना न सिर्फ ताजगी देता है बल्कि कई ब्यूटी समस्याओं का समाधान भी करता है। आइए जानते हैं इसके 5 बड़े फायदे।

चेहरे को मिलेगा तुरंत निखार व चमक

बर्फ का ठंडा पानी जब चेहरे की स्किन पर लगता है तो इस से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सही ब्लड सर्कुलेशन से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं और वह अधिक निखरी और खूबसूरत नजर आने लगती है। वही इससे स्किन टाइट होती है और तुरंत फ्रेश लुक मिलता है। दिनभर की थकान और डलनेस कुछ ही मिनटों में गायब हो जाती है।

Also Read

More News

ओपन पोर्स और पिंपल्स से राहत

आज के समय में गर्म पानी से नहाने या धूल-मिट्टी के कारण स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, जिनमें गंदगी भर जाती है और पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है। बर्फ का पानी पोर्स को सिकोड़ता है और गंदगी जमने से रोकता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या कम होने लगती है।

दोमुंहे बाल व चिपचिपापन दूर करे

जब आप ठंडा पानी में अपने चेहरे के साथ बाल को भी भी होते हैं तो बालों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर होता है। बर्फ के पानी से बाल धोने पर हेयर क्यूटिकल्स बंद हो जाते हैं, जिससे बाल स्मूथ और शाइनी दिखते हैं। बर्फ का पानी दोमुंहेपन और फ्रिजी बालों को भी कम करता है। नियमित रूप से ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें मजबूत होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप दोमुंहे और फ्रिजी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित होगा।

स्कैल्प और डैंड्रफ पर असरदार

बहुत कम लोग अब ऐसे बच्चे हैं जो डैंड्रफ की समस्या से परेशान नहीं है। बढ़ता प्रदूषण और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से डैंड्रफ की समस्या देखने को मिलती है। वही गर्म पानी से नहाना भी स्कैल्प को ड्राई कर देता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ सकता है। ऐसे में, ठंडा पानी स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है और ऑयल बैलेंस बनाए रखता है। इससे खुजली, रूखापन और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

तनाव और थकान से छुटकारा

यह तो बात हो गई बालों और चेहरे की सुंदरता की लेकिन तीसरी चीज जो बर्फ के पानी से मिलती है वह है आपकी थकान और तनाव से छुटकारा। चेहरे और बालों को बर्फ के पानी में डुबोने से शरीर को तुरंत रिलैक्सेशन मिलता है। यह दिमाग को ठंडक देता है और स्ट्रेस कम करने में मदद करता है। दिन की थकान दूर कर यह आपको फ्रेश और एनर्जेटिक फील कराता है।

कुछ सावधानियां जो आपको अपनानी होंगी

नहाने के बाद चेहरे और बालों को बर्फ के पानी में डुबोना स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं। जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या जिन्हें रोजेशिया, एलर्जी या एक्जिमा जैसी समस्या है, वे सीधे बर्फ का पानी न इस्तेमाल करें। चेहरा और बाल एक बार में 10–15 सेकंड से ज्यादा न डुबोएं। सर्दियों में इस ट्रिक से जुकाम या फ्लू का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सीमित रखें। सिरदर्द या माइग्रेन वाले लोग इसे करने से बचें। हफ्ते में 3-4 बार करना पर्याप्त है, क्योंकि रोजाना करने से स्किन और बाल ड्राई हो सकते हैं।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

ग्लोइं स्किन पाने का नेचुरल तरीका

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।

तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या करें?

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप संतुलित आहार, नियमित रूप से बालों की मालिश और तनाव कम करने की कोशिश करें।