Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Home Remedies: दांतों में पीलेपन से लेकर मुंह की बदबू तक वज्रदंती को इस तरह से इस्तेमाल करने से मिलेंगे खूब फायदे

Vajradanti in hindi: वज्रदंती एक खास प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसकी मदद से मुंह संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस लेख में जानेंगे वज्रदंती से सेहत को मिलने वाले फायदे और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Home Remedies: दांतों में पीलेपन से लेकर मुंह की बदबू तक वज्रदंती को इस तरह से इस्तेमाल करने से मिलेंगे खूब फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : September 8, 2022 5:24 PM IST

Home treatment tips: हमारे आसपास बहुत सारी ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां होती हैं, जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है। हमें अंदाजा भी नहीं होता है कि हमारे घर के पास उगे उस पौधे में कई बीमारियां दूर करने के गुण पाए जाते हैं। इसी तरह के पौधों में से एक है वज्रदंती का पौधा। आपने वज्रदंती को प्रोडक्ट्स की एड में तो जरूर सुना होगा, लेकिन कभी सोचा है कि इसका इस्तेमाल करने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको दांतों में पीलेपन की समस्या फिर मुंह से बदबू नहीं जा रही है, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम आपको वज्रदंती से मिलने वाले 4 ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको बहुत काम आ सकते हैं और साथ ही आपको वज्रदंती का सही इस्तेमाल करने का तरीका भी बताने वाले हैं।

वज्रदंती से मिलेंगे 4 फायदे

वज्रदंती एक ऐसी खास तरह की औषधि है, जिससे मिलने वाले प्रमुख फायदों में निम्न शामिल हैं -

  1. दांतों के पीलेपन को करे दूर - दांतों में पीलापन काफी परेशान कर देने वाली समस्या है। कुछ लोगों को दांतों में होने वाला पीला पन इतना जिद्दी होता है, जो रोजाना ब्रश करने से भी ठीक नहीं हो पाता है। अगर आपको भी दांतों में पीलेपन की समस्या है, तो रोजाना वज्रदंती के नेचुरल पाउडर से दिन में दो बार मंजन करें।
  2. मसूड़ों में सूजन आने से रोके - वज्र दंती में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट पाए जाते हैं, जो मसूड़ों में होने वाली सूजन व लालिमा को दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपके मसूड़े फूल रहे हैं, उनमें सूजन या लालिमा हो रही है, तो आप वज्रदंती के कुछ पत्तों को चबा सकते हैं और थोड़ी देर मुंह में रखकर थूक सकते हैं। इससे मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलेगी।
  3. मुंह की बदबू को दूर करे - मुंह की बदबू भी काफी परेशान कर देने वाली स्थिति होती है, जो आमतौर पर थ्रश या अन्य किसी फंगल इन्फेक्शन के कारण होती है। वज्रदंती में एंटी-फंगल प्रोपर्टीज पाई जाती हैं, जिसकी मदद से मुंह में फंगस से स्तर को कम किया जा सकता है। मुंह में बदबू हो हो रही है, तो रोजाना वज्रदंती पाउडर से मंजन करें और इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर उस से कुल्ला करें।
  4. दांतों की सड़न से रोके - अगर आपके दांतों में भी सड़न हो रही है और लगातार दांत खराब होते जा रहे हैं, तो इस स्थिति को रोकने के लिए वज्रदंती आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रोजाना वज्रदंती पाउडर से मंजन करें और इसके एक या दो फूलों को पीसकर गुनगुने पानी के साथ लें।

कहां से प्राप्त करें वज्रदंती

आजकल वज्रदंती के कई अलग-अलग प्रोडक्ट्स मार्केट में आसानी से मिल जाते है और आप इन्हें ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। वज्रदंती का पौधा घर में भी लगाया जा सकता है, जिसके ताजे पत्तों व फूलों का इस्तेमाल करने से अनेक फायदे मिलते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

डॉक्टर से करें बात

हालांकि, वज्रदंती में कई अलग-अलग तत्व पाए जाते हैं, जिनसे कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप पहली बार वज्रदंती का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो आपको एक बार अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले लेनी चाहिए। वज्रदंती से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए आपको इस बारे में एक बार आयुर्वेदिक चिकित्सक से भी बात कर लेनी चाहिए।