शुगर लेवल कम करने के लिए इन दिनों लोग खा रहे हैं इस सब्जी का आटा, जानें क्यों दे रहे हैं एक्सपर्ट्स इसकी सलाह

एक स्टडी के अनुसार, शकरकंद के आटे का सेवन उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है जो किसी वजह से गेहूं या मिलेट्स से बने अनाज की रोटियां नहीं खा सकते हैँ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 27, 2023 8:28 PM IST

Sweet Potato Flour For Diabetics: डायबिटीज में मरीजों को खाना खाते समय इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि वो जो कुछ भी खा रहे हैं वह, सीमित मात्रा में ही खाएं। क्योंकि, अधिक मात्रा में किसी भी फूड का सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है। हेल्दी फलों से लेकर फाइबर से भरपूर रोटियां हों या प्रोटीन से भरपूर दालें, किसी भी चीज का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने से डायबिटीज अनियंत्रित हो सकता है। डायबिटीज में गेंहू के आटे से बनी रोटियां कम खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिन लोगों को डायबिटीज के साथ सोरायसीस या ग्लूटेन इंटॉलरेंस की शिकायत होती है उनके लिए गेहूं या उससे बनी चीजों का सेवन और भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए शकरकंद का आटा एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। (Sweet Potato Flour For Diabetics In Hindi)

डायबिटीज में शकरकंद का आटा है बेहतर, स्टडी में हुआ साबित

कुछ समय पहले एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि शकरकंद का आटा खाना अन्य प्रकार के किसी भी आटे की तुलना में अधिक हेल्दी साबित हो सकता है । यह आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकता है। चूंकि शकरकंद एक डाइटरी फाइबर से भरपूर सब्जी है इसीलिए, इसके आटे का सेवन करने से डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, ग्लूटेन ना होने के कारण यह अन्य बहुत से लोगों के लिए एक आदर्श और अच्छा फूड साबित हो सकता है।

अमेरिकन केमिकल सोसायटी के जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के अनुसार, शकरकंद के आटे का सेवन उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है जो किसी वजह से गेहूं या मोटे अनाजों के आटे या मिलेट्स से बने आटे की रोटियां नहीं खा सकते हैं। शकरकंद एक मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है इसीलिए, जब कोई शकरकंद खाता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से नहीं बढ़ता। इसी वजह से शकरकंद का आटा हाई ब्लड शुगर लेवल की स्थिति से बचने में सहायक साबित हो सकता है।

शकरकंद के आटे का सेवन करने के लाभ क्या हैं?

  • यह सर्दियों और बरसात के मौसम में शरीर का तामान संतुलित करता है।
  • शकरकंद में बीटा-केरोटिन (beta carotene) पाया जाता है जो आंखों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • शकरकंद का आटा पचने में आसान होता है और इसका सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
  • एनिमिया और कमजोरी जैसी समस्याओं को कम करने के लिए शकरकंद का आटा खाने से फायदेमंद होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source