
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 6, 2023 3:38 PM IST
Home remedies for cough: सर्दियों में शरीर को कई अलग-अलग बीमारियों से बचाकर रखना बहुत मुश्किल है। एक दिन की गलती भी सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं पैदा कर देती है। सर्दियों में हम सबसे ज्यादा खांसी के कारण परेशान होते हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या ही सबसे ज्यादा देखी जाती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो पूरी सीजन ही खांसी की शिकायत रहती है। दवाएं लेने पर ठीक हो जाती है और दवाएं लेना बंद कर देने पर तुरंत खांसी की दिक्कत शुरू हो जाती है। सर्दियों में खांसी से छुटकारा पाने के लिए ऐसा घरेलू नुस्खा होना चाहिए, जो खांसी को जड़ से खत्म कर सके। इस लेख में हम आपको बताएंगे किस प्रकार कच्चे अमरूद को भूनकर खाने से पुरानी से पुरानी खांसी को जड़ से खत्म किया जा सकता है, साथ ही आपको अमरूद को भूनने का सही तरीका भी बताने वाले हैं, चलिए जानते हैं कच्चे अमरूद को आग में भूनकर खाने के फायदे (bhuna amrood khane ke fayde)
कच्चा अमरूद खाने से पेट में दर्द होना लाजमी है और इसका सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपको लंबे समय से खांसी परेशान कर रही है, तो कच्चा अमरूद आपके काफी काम आ सकता है। कच्चे अमरूद को आग में भूनकर खाने से खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर आपको लंबे समय से खांसी है और आप कई दवाएं व नुस्खे ट्राई कर चुके हैं, तो आपको कच्चा अमरूद भूनकर खाने की सलाह दी जाती है।
कच्चा अमरूद को सबसे सही तरीके से कोयले की आग में भूना जाता है। जब लकड़ी जलकर कोयला बन जाए तो अमरूद को अच्छे से धोकर कोयले में दबा दें। कम से कम 10 से 15 मिनट तक उसे अंदर ही रहने दें और फिर बाहर निकाल लें। अगर आप लकड़ी की आग नहीं जला पा रहे हैं, तो गैस बर्नर पर रख कर भी इसे भूना जा सकता है। हालांकि, इसे इतना प्रभावी नहीं माना जाता है।
हालांकि, कच्चा अमरूद आपकी खांसी को तो दूर कर सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इस से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो कच्चे अमरूद का सेवन न करें। इसके अलावा जिन लोगो को कब्ज, गैस, दस्त या उल्टी जैसी समस्याएं हो रही हैं, उन्हें भी कच्चे अमरूद या उसे भूनकर सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आपको लंबे समय से खांसी है, तो इसकी डॉक्टर से जांच कराना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लगातार दो हफ्ते से खांसी हो रही है, तो यह टीबी का संकेत हो सकता है और इसका जल्द से जल्द इलाज बहुत जरूरी है। साथ ही अगर आप खांसी से जुड़ी कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो भी कच्चे अमरूद का सेवन करने से पहले या दो दवाएं बंद कर दें या फिर डॉक्टर से इस बारे में एक बार सलाह ले लें।