पीरियड्स के दिनों में आते हैं चक्कर तो पिएं किशमिश का पानी, महिलाओं के लिए किशमिश का पानी के हैं ये भी फायदे

Kishmish pani ke fayde: किशमिश का पानी पीने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों से आराम मिल सकता है। साथ ही ये नुस्खा अन्य कई परेशानियों से भी राहत दिलाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 18, 2025 3:16 PM IST

Raisins water benefits for women: किशमिश को आयुर्वेद में हेल्थ के लिए एक बहुत ही उपयोगी फूड बताया गया है। काली किशमिश (Kali Kishmish) और लाल किशमिश के दाने  ना केवल खाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है बल्कि, किशमिश का पानी पीने से (Kishmish ka pani peene ke fayde) भी कई समस्याएं कम होती हैं। विशेषकर महिलाओं के लिए किशमिश के पानी का नियमित सेवन बहुत गुणकारी बताया जाता है।

महिलाओं और पुरुषों की पोषण संबंधी जरूरतें अलग होती हैं। कुछ पोषक तत्वों की कमी महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है। वहीं, महिलाओं को पीरियड्स्, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान भी अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ भी हड्डियां कमजोर होने, हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव और अन्य कई तरह की समस्याएं महिलाएं महसूस करती हैं। इन सब हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम दिलाने में किशमिश का पानी काफी असरदार माना जाता है। यहां पढ़ें महिलाओं को किशमिश का पानी कब पीना चाहिए और किशमिश का पानी पीने से उन्हें किस तरह के फायदे (Benefits of drinking raisins water for females) हो सकते हैं।

महिलाओं के लिए किशमिश का पानी क्यों है लाभकारी ? (Reasons raisins water is beneficial for female)

कमजोरी होती है दूर (Raisins water benefits-Energy booster drink)

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कमजोरी के कारण उन्हें चक्कर आने, थकान और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन परेशानियों से आराम पाने के लिए दिन में एक से दो बार किशमिश का पानी पी सकती हैं। दरअसल, किशमिश में प्रोटीन के साथ-साथ डाइटरी फाइबर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये कमजोरी दूर करते हैं और आपको हेल्दी रखते हैं।

खून की कमी होती है दूर (Raisins water benefits-Treats Anemia)

एनिमिया या खून की कमी महिलाओं में एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाने से खून की कमी होने लगती है। लेकिन, किशमिश का पानी पीने से शरीर को आयरन प्राप्त होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। इस तरह खून की कमी दूर होती है और महिलाएं एनर्जेटिक महसूस करती हैं।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन (Raisins water benefits-Body Detoxification)

किशमिश का पानी एक स्ट्रॉन्ग बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक भी है। किशमिश का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और इससे शरीर की सफाई भी होती है। किशमिश का पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस से छुटकारा मिलता है और इससे कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम होता है।

कब पीना चाहिए किशमिश का पानी? (When should one drink Raisins water)

सुबह खाली पेट किशमिश का पानीपीना स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। किशमिश का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच किशमिश को रातभर के लिए भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह किशमिश को चबाकर खा लें और उसके पानी को पी लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source