अनार के छिलकों की चाय पीकर होता है कैंसर का रिस्क कम, ये भी हैं इस हर्बल टी के फायदे

Anar ke chilke ki chai ke fayde: क्या आप अनार के छिलके कूड़े में फेंक देते हैं। इन छिलकों की चाय बनाकर आप पी सकते हैं जो काफी हेल्दी होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 17, 2024 8:35 PM IST

Pomegranate peels tea benefits: अनार स्वादिष्ट और रसीला होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। अनार के दानों में कई पोषक तत्व (nutrients in pomegranate fruit) मौजूद होते हैं जो, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर की कमजोरी दूर करने का काम करते हैं। अनार के फल का रस पीने से कई बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। अनार के फल में डाइटरी फाइबर (Dietary fiber) , जिंक (Zinc) और पोटैशियम (Potassium) के अलावा ओमेगा-6 फैटी एसिड्स (Omega-6 fatty acids) और आयरन मौजूद होता है। अनार का फल खाने से इन पोषक तत्वों का फायदा आपको मिल सकता है।

अनार के मोटे छिलकों (Anar ke chilke) की मदद से इस फल का गुण और इसके तत्व सुरक्षित रहते हैं। अनार को खाने से पहले इन छिलकों को हटा दिया जाता है और उन्हें फेंक दिया जाता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़िए। यहां हम आपको बता रहे हैं अनार के छिलकों के फायदे क्या हैं। जी हां, अनार के छिलकों का भी सेवन किया जा सकता है और इससे आपकी हेल्थ को ढेरों फायदे भी हो सकते हैं। लेकिन, अनार के छिलकों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है वह आप जानेंगे यहां।

अनार के छिलकों की हर्बल चाय है गुणकारी (Pomegranate peels are beneficial for health)

अनार के फल के छिलकों से आप एक गुणकारी और स्वादिष्ट हर्बल टी (Herbal Tea) तैयार कर सकते हैं। यह चाय आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ना केवल कम करता है बल्कि आपकी स्किन और बालों को भी स्वस्थ बनाती है। अनार की चाय पीने के कुछ ऐसे ही फायदे (Anar ke chillke ki chai) ये रहे-

हार्ट हेल्थ बनाए बेहतर (Good for heart health)

अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर जैसी कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क कम करते हैं। इस चाय का सेवन करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ती है

अनार के छिलकों की चाय पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इससे आप मौसमी बीमारियों से बच पाते हैं। अनार में पॉलीफेनोल्स भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।

अल्जाइमर का रिस्क होता है कम

कुछ स्टडीज के  अनुसार, अनार के छिलकों में एंटी-न्यूरोडीजेनेरेटिव तत्व मौजूद होते हैं। ये तत्व अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्याओं का रिस्क कम करते हैं।

वेट लॉस

जो लोग मोटापे से पेशान हैं उनके लिए अनार के छिलकों की चाय पीने से फायदा होता है। यह चाय पीने से शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इससे आपका वेट लॉस भी तेजी से होता है।

ऐसे बनाएं अनार के छिलकों की चाय (How to make pomegranate peels tea )

अनार के छिलके इकट्ठा कर लीजिए। उन्हें पानी से साफ करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इन टुकड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। जब अनार के छिलके अच्छी तरह सूख जाएं तो उन्हें कूटकर पाउडर तैयार करें। इस पाउडर को किसी डिब्बे में भरकर रखें।

जब चाय बनानी हो तो इस पाउडर को पानी के साथ उबालें।

उबलने के बाद चाय में थोड़ा-सा शहद और नींबू का रस (Lemon juice and honey) मिलाएं।

गर्मागर्म इस चाय का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source