
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 28, 2023 5:49 PM IST
Best fruit to control diabetes: डायबिटीज आजकल बहुत ही कोमन समस्या बन चुकी है और इससे बचाव करना भी बहुत जरूरी हो गया है। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसके कारण शरीर में अन्य बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर बहुत सीरियस रहने की जरूरत होती है, क्योंकि थोड़ी सी भी चूक उनके ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। वैसे तो काफी सारी दवाएं हैं, जिनकी मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है, लेकिन खान पान, जीवन शैली और घरेलू नुस्खों की मदद से जितना हो सके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने ज्यादा हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। इस लेख में हम आपको कृष्ण फल नाम के एक पीले फल के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यदि आप या फिर आपके परिवार में किसी अन्य व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर की समस्या रहती है, तो आपको इस खास फल के बारे में जरूर जानना चाहिए। (Fruit peel to control diabetes)
बहुत ही कम लोग कृष्ण फल के बारे में जानते हैं। यह पीले रंग का एक फल है और मूल रूप से यह ब्राजील का फल है। अंग्रेजी में इस फल को पैशन फ्रूट (Passion fruit) कहा जाता है। खटास और मिठास के मिश्रित स्वाद वाला ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इससे मिले वाले हेल्थ बेनिफिट्स भी उतने ही कमाल के हैं। सिर्फ फल ही नहीं इसका छिलका भी सेहत को कई फायदे प्रदान करता है और ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कृष्ण फल काफी फायदेमंद बताया गया है और सिर्फ यह फल ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है। पैशन फ्रूट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। वहीं इसके छिलका फाइबर से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट्स को अवशोषित करता है, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
पैशन फ्रूट के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और रोजाना सुबह आधा गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच यह पाउडर घोल लें। अच्छे से घोल लेने के बार सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करें। इसका सेवन करने के कम से कम 20 मिनट के बाद कुछ खाएं। कृष्ण फल के छिलके में खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसलिए इसका सेवन करना हेल्दी माना जाता है।
इसके अलावा यदि आप कृष्ण फल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत को अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं जिनमें निम्न शामिल है -