
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Nutmeg for men's health : भारतीय किचन में कई तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है। इन मसालों में जायफल भी काफी लोकप्रिय मसालों में से एक है। यह आपको बीज और पाउडर दोनों ही रूप में बहुत ही आसानी से मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज के जायफल काफी हेल्दी माना जाता है। पुरुषों के लिए जायफल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे पुरुषों शारीरिक क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह मसल्स से निर्माण में भी प्रभावी है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए जायफल के क्या फायदे हो सकते हैं?
पुरुषों के लिए जायफल काफी फायदेमंद होता है। यह उनकी शारीरिक एक्टिविटी को बढ़ाता है। साथ ही कई सेक्सुअल समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए जायफल के फायदे क्या हैं?
जायफल के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पुरुषों में होने वाली इरेक्शन की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह पुरुषों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, जिससे इरेक्शन को कम करने में मदद मिल सकती है।
जायफल का सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक क्षमता बेहतर होती है। यह उनकी सेक्सुअल एक्टिविटी को बेहतर कर सकता है। दरअसल, जायफल में एथेनॉल पाया जाता है, जिससे पुरुषों पर एफ्रोडिजिएक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उनकी सेक्सुअल एक्टिविटी बेहतर हो सकती है।
पुरुषों में होने वाली इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करने में जायफल प्रभावी होता है। रिसर्च के मुताबिक, जायफल में शक्तिशाली पॉलिफिनॉल्स गुण मौजूद होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस गुण की वजह से जायफल के सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।
जायफल का सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, जायफल का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट पर प्रेशर कम पड़ता है। ऐसे में हार्ट डिजीज को कम करने में जायफल प्रभावी हो सकता है।
जायफल का सेवन करने से पुरुषों में होने वाली प्रीमैच्याेर इजैकुलेशन की परेशानी को कम किया जा सकता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, जायफल एक्सट्रैक्ट की मदद से यह परेशानी काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
जायफल का सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चमम्मच जायफल का पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को पिएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है।
जायफल पुरुषों की इन समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।