Benefits of Glycerine : सर्दियों में करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और देखें त्वचा पर होने वाले फायदे

ग्लिसरीन के इस्तेमाल से त्वचा संबंधित कई समस्याओं (Skin problems) को दूर किया जा सकता है। जानें, किस तरह ग्लिसरीन त्वचा के लिए फायदेमंद (Benefits of glycerine) है...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 30, 2019 6:50 PM IST

ग्लिसरीन का यूज अधिकतर महिलाएं अपनी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए करती हैं। दरअसल, ग्लिसरीन (glycerine) में ना कोई रंग होता है और ना ही कोई सुगंध। यह एक गाढ़ा लिक्विड पदार्थ होता है। इसे वेजिटेबल ऑयल और एनिमल फैट से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। शैम्पू, बॉडी लोशन, क्रीम, फेश वॉश आदि में ग्लिसरीन मौजूद होता है। यह त्वचा से टॉक्सिन को निकालता है। इसके यूज से त्वचा संबंधित कई समस्याओं (Skin problems) को दूर किया जा सकता है। जानें, किस तरह ग्लिसरीन त्वचा के लिए फायदेमंद (Benefits of glycerine) है...

त्वचा करे मॉइश्चराइज

ग्लिसरीन (Beauty benefits of glycerine) सर्दियों में बहुत उपयोगी है। ग्लिसरीन त्वचा के लिए एक बेहतर मॉइश्चराइजर का काम करता है। त्वचा पर बने ड्राई पैचेज को कम करता है। इसके यूज से त्वचा हवा में मौजूद नमी को जल्दी अवशोषित कर लेती है। इसे आप सीधे त्वचा पर लगा सकती हैं। इसके लिए कॉटन पर ग्लिसरीन लगाकर त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड हो जाएगी। ड्राई स्किन की समस्या भी यह दूर करता है।

Acne Treatments : शादी के दिन नहीं रहेंगे चेहरे पर एक भी मुंहासे, आजमाएं ये टिप्स

रूखी त्वचा बन जाए मुलायम

त्वचा को जब सही केयर और पोषण नहीं मिलता है, तो त्वचा बेजान और ड्राई होने लगती है। सर्दियों के मौसम में ये समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं। ऐसे में त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन के नियमित इस्तेमाल आपको लाभ पहुंचा सकता है। एक चम्मच ग्लिसरीन लें। इसे 8-10 चम्मच पानी में मिला दें। रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगा लें। सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा और त्वचा मुलायम बनेगी।

एंटी-एजिंग (Anti-ageing) 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पर एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगी हैं, तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। एक अंडे का सफेद भाग लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा जवां दिखने लगेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source