Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचना है तो शहद में भिगोकर इस समय खाएं लहसुन

Garlic and Honey health Benefits in Hindi: ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए आपको जरूरी नहीं है कि बार-बार दवाएं लेनी पड़े, बल्कि शहद और लहसुन का ये खास नुस्खा भी आपकी काफी मदद कर सकता है।

सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचना है तो शहद में भिगोकर इस समय खाएं लहसुन

Written by Mukesh Sharma |Published : December 9, 2025 1:09 PM IST

Shahad Aur Lahsun Khane ke Fayde: घर हो या ऑफिस या फिर स्कूल कोई न कोई खांसता, छींकता या नाक पोंछता नजर आ ही जाता है। हर किसी पर बदलते मौसम और सर्दियों का असर पड़ा है और लोग सीधे उसी पर इल्जाम लगा देते हैं। कहते हैं कि सर्दियों के कारण बीमार पड़ गए हैं, लेकिन यह संकेत यह भी है कि हम अपने स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। यह भी सच है कि तापमान कम होने पर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और संक्रमण जल्दी घेर लेते हैं। बच्चे व बुजुर्ग आपके परिवार में भी होंगे जिन्हें बार-बार ये समस्याएं हो रही होंगी, इसलिए इसके घरेलू नुस्खों के बारे में आपको कुछ जानकारी जरूर होनी चाहिए और इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे। घरेलू नुस्खे काफी सहायक साबित होते हैं और इन्हीं में से एक है, शहद में भिगोकर लहसुन का सेवन करना। यह संयोजन प्राकृतिक रूप से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है, जिसके आपको एक नहीं कई लाभ मिल सकते हैं।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो इसे एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर बनाता है। वहीं आयुर्वेद बताता है कि शहद में एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक हीलिंग गुण होते हैं। दोनों मिलकर शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे मौसम बदलने पर बार-बार बीमार पड़ने का खतरा कम होता है। अब अगर आप शहद में भीगा लहसुन खाएंगे तो आपकी इम्यूनिटी अच्छी होने लगेगी जिससे आपके बीमार पड़ने का खतरा भी कम हो जाएगा।

सर्दी-जुकाम से राहत

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम सबसे ज्यादा परेशान करता है। शहद में भीगा लहसुन गले की खराश, बंद नाक और खांसी से आराम देता है। असल में इसकी गर्म तासीर बलगम को पतला कर श्वसन तंत्र को राहत देने में मदद करती है, जिससे आपको सर्दी-जुकाम में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। अगर आपके घर में भी बच्चे, बुजुर्ग और यहां तक कि स्वस्थ लोग भी सर्दी-जुकाम से परेशान हो चुके हैं, तो यह नुस्खा काफी मदद कर सकता है।

Also Read

More News

पाचन शक्ति में सुधार

लहसुन पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह एंजाइमों को सक्रिय करता है भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में सहायक करता है। वहीं साथ में मिला शहद पेट में होने वाली सूजन को कम करता है। ऐसे में दोनों का मिश्रण गैस, अपच और पेट में भारीपन को कम करने में सहायक माना जाता है। अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया अच्छी होनी भी जरूरी है और इसलिए आप यह नुस्खा भी अपना सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

जी हां, इन दोनों का यह संयुक्त रूप आपके दिल को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। लहसुन हृदय के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह रक्त प्रवाह बेहतर करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। जब आपका शरीर बैड कोलेस्ट्रॉल से रहित होता है तो आपका दिल तंदुरुस्त रहता है। कुछ रिसर्च यह भी कहती हैं कि सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा कुछ हद तक बढ़ जाता है, ऐसे में यह नुस्खा आपके लिए और ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

शरीर को ऊर्जा देता है

सर्दियों में सुस्ती और थकान सबसे ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में शहद का सेवन आपको प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करता है और लहसुन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। यह संयोजन दिनभर सक्रिय रहने में मदद करता है और आप बिना थकान के अपना काम कर पाती हैं। सर्दियों में अगर आपका शरीर भी आलस से भर जाता है, तो इस नुस्खे की मदद से आप खुद को एक्टिव रख पाएंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।