... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 11, 2020 8:44 AM IST
रात में सोने से पहले पैरों की अच्छे से करें मालिश, इन 3 समस्याओं से मिलेगी राहत
Foot Oil Massage Benefits : दिनभर जब काम करके थक हारकर बिस्तर पर जाते हैं, तो कभी-कभी पैरों में काफी तेज दर्द होने लगता है। इसकी वजह से कुछ लोगों को नींद भी नहीं आती है। लेकिन अगर आप पैरों और तलवों में मालिश करके सोएंगे, तो दर्द के साथ-साथ नींद भी काफी सूकून (Foot Oil Massage Benefits) भरी आएगी। इतना ही नहीं पैरों में तेल की मालिश करने से कई रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
पैरों की मालिश के लिए सरसों का तेल सबसे बेस्ट माना जाता है। पैरों में जब आप मसाज करते हैं, तो इससे कुछ खास प्वाइंट प्रेश होते हैं। इससे आपके पैरों के दर्द से राहत मिलती है। पैरों के दर्द के साथ-साथ आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं पैरों में मालिश करने के क्या फायदे (Foot Oil Massage Benefits) होते हैं-
अगर आप पैरों में मालिश करके सोते हैं, तो इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी। सोने से पहले अपने पैरों में सरसों के तेल से मालिश करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। साथ ही पैरों की नसों को भी आराम मिलता है। पैरों में मसाज करने के लिए अपने पैरों के तलवों को गोद में लें। अब अपने हल्के हाथों से अंगूठे को दबाएं। करीब 2 मिनट तक ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी। इसके बाद एड़ी और तलवों में भी करीब 5 मिनट तक मालिश करें।
अधिकतर लोग पूरे दिन चलते-फिरते रहते हैं। या फिर ऑफिस में बैठकर भी काम करते हैं, तो पैरों में जूते या फिर सैंडल पहने रहते हैं। ऐसे में हमारे पैर खुलकर सांस नहीं ले पाते हैं। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर पड़ता है। अगर आप रात में तेल से पैरों की मालिश करते हैं, तो इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है। इसके साथ ही आपके पैरों की स्किन मुलायम बनी रहती है। तेल को हाथ में लेकर कुछ मिनटों तक अपनी हथेलियों से तलवे को रगड़ें। इसके बाद सभी उंगलियों को घुमाएं। ऐसा करने से आपके पैरों की सारी थकान दूर होगी। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा।
पैरों में रोजाना मसाज करने से आप डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपने पैरों के तलवों पर करीब 3 मिनट तक मालिश करें। इसे दिन में करीब 2 बार करें। ऐसा करने से आपका मन शांत होगा। साथ ही डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा मिलेगा।
Beauty DIY : उबले चावल से तैयार करें बॉडी लोशन, कोरियन गर्ल की तरह चिकनी हो जाएगी स्किन
काली मिर्च डायबिटीज के लिए है रामबाण, जानें किस तरह ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल