बालों के लिए मेथी दाना के फायदे और डैंड्रफ दूर करने के लिए इस्तेमाल के 2 तरीके

मेथी के दाने को उपयोग करके आप काफी हद तक बालों की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। मेथी बालों को झड़ने से रोकती है। जानें, बालों में मेथी लगाने के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 2, 2020 10:25 PM IST

Benefits of Fenugreek for Hair: क्या आपके बाल लगातार टूट रहे हैं। इस वजह से बाल काफी पतले होते जा रहे हैं, तो हानिकारक और केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करना छोड़ दें। आज बालों का गिरना एक कॉमन समस्या बनती जा रही है। आप बालों के गिरने का समाधान घर बैठे ही कर सकती हैं। मेथी के दाने (Methi Seeds) का इस्तेमाल आप बालों में करना शुरू कर दीजिए। मेथी के दाने को उपयोग करके आप काफी हद तक बालों की समस्‍या से झुटकारा पा सकती हैं। मेथी के दाने सिर की खुश्की को कम करके बालों को सुदंर, मुलायम बनाती (Methi dana ke fayde) है। बालों को झड़ने से रोकती है। मेथी (Methi) से तैयार किए जाने वाले हेयर पैक लगाकर बालों को झड़ने से (Methi seeds for Hair) बचाएं…

बालों के लिए मेथी के फायदे

मेथी डैंड्रफ का करे सफाया

बिना बालों के नुकसान के डैंड्रफ दूर करने का सबसे अच्छा तरीका मेथी के बीज (fenugreek seeds for dandruff) हैं। इसके लिए रात भर मेथी के बीज पानी में भिगो कर रख दें। अब अगले दिन इसका पेस्ट बनाकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर मास्क की तरह लगा लें। इससे डैंड्रफ की समस्या (methi seeds for dandruff in hindi) दूर हो जाएगी।

बालों को बनाए घना और मजबूत मेथी

बालों को घना बनाने में भी मेथी आपकी मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच मेथी के बीज और कुछ ताजे करी पत्ते का पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे रोज अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की क्वालिटी में सुधार होता है और आपके बाल स्वस्थ भी होते हैं।

असमय बालों को सफेद होने से रोके मेथी दाना

मेथी के बीज (Methi Seeds) में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है, जो बालों को सफेद होने से रोकता है। अपने भोजन में मेथी के बीज का इस्तेमाल करने से और मेथी के बीज का मास्क बालों में लगाने से बालों का रंग लंबे समय तक बना रहता है।

यूं करें मेथी को बालों में इस्तेमाल (How toUse Methi for Hair Care)

मेथी पाउडर में मिलाएं नींबू रस

बालों की समस्या से मुक्‍ती पाने के लिए आप मेथी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस बालों की जड़ों पर लगाते हुए कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर बालों को धो लें। इस उपाय को सप्ताह में 2 से 3 बार करें। बालों की समस्या (Methi Seeds for Hair in hindi) दूर हो जाएगी

नारियल तेल में डालें मेथी पाउडर

मेथी के दानों को पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों की जड़ों पर लागते हुए सिर कि अच्‍छे से मसाज करें। इसका उपयोग करने से बालों से रूसी जल्द ही गायब होगी और बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।

क्या सर्दियों के मौसम में भी बाल गिरते हैं? जानें कारण और बालों की देखभाल के टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source