
Also Read
Health benefits of Saunf and mishri water: जब तेज प्यास लगती है तब मन होता है कि कुछ ऐसा मिल जाए तो शरीर और मन दोनों को शांत कर दे। धूप में रहने के बाद या बहुत अधिक थकान होने पर शरीर को पानी के साथ-साथ कुछ पोषक तत्वों की भी जरूरत पड़ती है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस (Electrolytes balance) बनाने में मदद करें और एनर्जी भी दे। सौंफ और मिश्री का पानी ऐसा ही एक ड्रिंक है जो लोगों को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ाने का भी काम करता है। सौंफ के दाने (Fennel Seed) और मिश्री (sugar candy) का पानी शरीर को ताजगी और ठंडक देने का काम करता है और साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से भी आराम दिलाता है। यहां पढ़ें मिश्री (Rock sugar) और सौंफ का पानी (Saunf ka pani) तैयार करने का तरीका और सौंफ-मिश्री का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ।
सौंफ और मिश्री का पानी पीने से पाचन शक्ति बढती है। इससे आपका डाइजेशन ठीक रहता है और एसिडिटी, गैस और पेट में दर्द जैसी शिकायतें कम होती हैं।
शरीर का बढ़ा हुआ तापमान संतुलित रखने के लिए सौंफ और मिश्री का पानी पीने से फायदा होता है। सौंफ-मिश्री शरीर का टेम्परेचर ठीक रखता (remedy to manage body temperature) है।
ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप मिश्री और सौंफ का सेवन कर सकते हैं। मिश्री-सौंफ का पानी (Saunf-Mishri ka pani) पीने से भी ओरल हेल्थ बेहतर होती है। सौंफ और मिश्री से मुंह से दुर्गंध की समस्याभी कम (remedies to get rid of bad breath) होती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।