सर्दियां शुरु होने से पहले ही खाना शुरु कर दें शहद में भीगे लहसुन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Honey And Garlic Benefits: ठंड के मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास चीजों को रोजाना की जीवनशैली का हिस्सा बना लेना अच्छा विकल्प रहता है, जिनमें शहद में भीगे लहसुन का सेवन करना भी अच्छा विकल्प है।

सर्दियां शुरु होने से पहले ही खाना शुरु कर दें शहद में भीगे लहसुन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : October 23, 2025 3:23 PM IST

Shahad Aur Lahsun Khane ke Fayde in Hindi: आयुर्वेद में कई चीजों का वर्णन किया गया है, जो प्राकृतिक और औषधीय गुणों से भरपूर हैं। शहद और लहसुन भी उन्हीं में से एक है। ये दोनों ही अपनी-अपनी औषधीय खूबियों के लिए जाने जाते हैं और सेहत को कई तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन जब इन्हें संयोजित रूप से खाया जाता है तो यह एक प्राकृतिक औषधि बन जाती है, जो शरीर को अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्यों? अगर आप भी इसका उत्तर नहीं जानते हैं तो आइए जाने शहद में लहसुन भिगोकर खाने से मिलने वाले 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

शोध बताते हैं कि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। वहीं शहद खुद में ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये दोनों जब एक साथ मिल जाते हैं तो शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और संक्रमण से लड़ने में सहायता करते हैं, खासकर बदलते और सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों में।

दिल के स्वास्थ्य में सुधार

दिल की सेहत सबसे जरूरी होती है। ऐसे में जब शहद और लहसुन का सेवन एक साथ किया जाता है तो यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और शहद रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाए रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता जाता है।

Also Read

More News

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त

स्वस्थ जीवन जीने के लिए पाचन तंत्र को दुरुस्त होना जरूरी है, जिसमें शहद और लहसुन आपकी मदद कर सकते हैं। यह दोनों ही पाचक एंजाइम को सक्रिय करते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। यह पेट के बैक्टीरिया का संतुलन भी बनाए रखते हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

मौसम बदल रहा है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में कड़ाके की ठंड का अलर्ट आ गया है। लहसुन की गर्म तासीर और शहद की सूदिंग प्रकृति मिलकर गले की खराश, खांसी और जुकाम में राहत देने में मदद करती है। साथ ही यह बलगम को ढीला कर उसे बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपको जुकाम होने पर भी ज्यादा परेशानी नहीं होती।

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन जरूरी है। यह मिश्रण शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लीवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करते हैं और जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

ऐसे करें सेवन?

सबसे पहले आप 4–5 लहसुन की कलियां छीलकर एक कांच की बोतल में रखें। फिर ऊपर से शुद्ध शहद डालें और ढक्कन बंद करें। आप इसे 2–3 दिन तक ऐसे ही रखें, फिर रोजाना सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली चूसकर खाएं। लेकिन अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी है तो पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।