Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में सोने से पहले दूध में उबालकर पिएं ये सफेद चीज, कम होगा हार्ट अटैक का रिस्क,आएगी बच्चों जैसी नींद

Makhane ke saath dhoodh peene ke fayde: रात में सोने से पहले नियमित दूध के साथ मखाना उबालकर पीने से आपकी कई बीमारियों के लक्षण कम होते हैं। जानिए इस हेल्दी ड्रिंक के फायदे।

रात में सोने से पहले दूध में उबालकर पिएं ये सफेद चीज, कम होगा हार्ट अटैक का रिस्क,आएगी बच्चों जैसी नींद

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 16, 2025 8:31 PM IST

Benefits of drinking milk with makhana before bed: आयुर्वेद में रात में सोने से पहले गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि, रात में गर्म दूध पीने से तनाव से राहत मिलती है और अनिद्रा जैसी परेशानियां कम होती हैं। इसी तरह शरीर की दुर्बलता भी दूध पीने से कम होती है और लोगों को सर्दियों में ठंड से सुरक्षा भी मिलती है। लेकिन, अगर आप दूध में कुछ अन्य चीजें मिलाकर पीते हैं तो इससे दूध का पोषण और प्रभाव दोनों ही बढ़ जाते हैं। जैसे दूध में मखाना उबालकर पीने से (Dhoodh ke saath makhana ubalkar peene ke fayde) आपके शरीर को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। मखाने वाला दूध सर्दियों की एक खास डिश है जो ठंड से आराम पाने और शरीर को गर्मी देने के लिए पी जाता है। वहीं, मखाने के साथ दूध पीने के कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। स्वादिष्ट और पौष्टिक मखाने वाले दूध के फायदों (Makhana dhoodh ke fayde) के बारे में पढ़ें यहां।

दूध में मखाना उबालकर पीने के फायदे क्या हैं? (Reasons drinking milk with makhana is beneficial for health)

शारीरिक कमजोरी दूर होती है (Helps in weight gain)

जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता या जो शारीरिक कमजोरी से परेशान हैं उनकें लिए दूध में मखाना उबालकर पीना बहुत लाभकारी हो सकता है। दूध और मखाना एकसाथ खाने से शरीर का वजन बढ़ता है और इससे दुबले-पतले लोगों के शरीर में ताकत आती है और उनका वेट गेन भी होता है।

मिलती है एनर्जी (Boosts stamina and energy)

जिन लोगों को हमेशा थकान महसूस होती है या जो थोड़ी भी मेहनत करके भी थक जाते हैं तो आपको मखाना दूध के साथ उबालकर पीने से लाभ हो सकता है।  आप रोजाना रात में दूध में मखाना उबालकर पिएं इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है।

Also Read

More News

हार्ट डिजिज का रिस्क होता है कम (It reduces risk of heart diseases)

जैसा कि दूध में प्रोटीन के अलावा हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो मखाने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ मिलकर हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसीलिए, सर्दियों में दूध मेंथोड़ा-सा मखाना उबालकर पीना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद ही साबित हो सकता है।

हड्डियों में आती है नयी जान (Strong bones)

कमजोर हड्डियों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है दूध और मखाने का मिश्रण। मखाने में कैल्शियम पाया जाता है वहीं, दूध भी विटामिन डी (Vitamin D), फॉस्फोरस और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। जब आप इन दोनों चीजों का साथ में सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है।

डाइजेशन बढ़ता है (Improves digestion)

दूध के साथ मखाने का सेवन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को काम करने में मदद करता है जिससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। विशेषकर सर्दियों में जब पाचन से जुड़ी कुछ परेशानियां बढ़ जाती हैं ऐसे में आप अगर दूध के साथ मखाना खाते हैं तो इससे आपको कॉन्स्टिपेशन से आराम मिलता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।