Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cow Ghee and Milk Benefits : गाय का घी और दूध हमारे शरीर के लिए सुपरफूड साबित हो सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण हमारे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता है। घी दूध से ही बनता है। ऐसे में आप इसे मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। दूध और घी का मिश्रण आपके शरीर की दोगुनी ताकत को बढ़ाता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही सर्दी-खांसी, जुकाम, अपच जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
दूध में ( Nutrients in Milk ) कैल्शियम, नियासिन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन, सेलेनियम, पोटेशियम, जिंक, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे मिनरल्स होते हैं। वहीं, इसमें विटामिन ए, डी, बी-6, ई और के भी मौजूद होता है। इतना ही नबीं, दूध में प्रोटीन बीटा-कैसीन ए1 और ए2 पाए जाते हैं।
वहीं, घी ( Nutrients in Ghee ) की बात करें, तो इसमें घुलनशील फैट के साथ-साथ विटामिन ए, डी, ई और के होते हैं। इसके अलावा ब्यूटिरिक एसिड, डीएचए (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड, एक ओमेगा -3 फैटी एसिड), और सीएलए (संयुग्मित लिनोलिक एसिड, एक ओमेगा -6 फैटी एसिड) भी होता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से इसके गुणों को दोगुना बढ़ाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं दूध में गाय का घी मिलाकर पीने से क्या फायदे हो सकते हैं?
घी और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर में पाचन एंजाइमों के स्राव को प्रेरित करता है, जो जटिल खाद्य पदार्थों को तोड़ने में मदद करता है। यह पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे वजन प्रबंधन और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए दूध और घी का मिश्रण काफी हेल्दी हो सकता है। यह पुराने से पुराने कब्ज को राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।
घी जोड़ों को चिकनाई देता है और उनमें जलन और सूजन को कम करता है। इसमें ब्यूटायरेट, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। यदि दूध में घी मिलाया जाता है, तो घी में मौजूद विटामिन K2 दूध से कैल्शियम के अवशोषण में मदद करेगा। इन दोनों का मिश्रण जोड़ों को मजबूती प्रदान करके दर्द और सूजन से आराम दिलाता है।
गाय के घी का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती और सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, गाय के घी में घुलनशील फैट होता है। यह हड्डियों और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। साथ ही उसकी कार्य क्षमता को बेहतर कर सकता है। वहीं, दूध में कैल्शियम की प्रचुरता होती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।
गाय का घी और दूध का मिश्रण शरीर के लिए काफी हेल्दी उपायों में से एक है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।