पेट में दर्द हो या करना हो वेट लॉस, यह हर्बल ड्रिंक आ सकता है काम,जानें ड्रिंक बनाने और पीने का तरीका

पानी में अलग-अलग तरह की हर्ब्स, मसाले और नींबू जैसी चीजों को मिलाकर पीना भी हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। ऐसा ही एक हेल्दी ड्रिंक है सौंफ, जीरा और अजवायन का पानी जिसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 8, 2022 10:30 AM IST

Benefits Of Jeera, Ajwain, Saunf Water:खाली पेट आप किस ड्रिंक का सेवन करते हैं या क्या खाते हैं इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। इसीलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह जो भी चीज सबसे पहले खाते या पीते हैं उसका चुनाव बहुत सावधानी से करें। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही पानी में अलग-अलग तरह की हर्ब्स, मसाले और नींबू जैसी चीजों को मिलाकर पीना भी हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। ऐसा ही एक हेल्दी ड्रिंक है सौंफ, जीरा और अजवायन का पानी जिसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं। इस खास ड्रिंक को पीने के कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभों के बारे में आप पढ़ें यहां। (Benefits Of Jeera, Ajwain, Saunf Water in Hindi.)

जीरा, अजवायन और सौंफ का पानी पीने के फायदे (Benefits Of Jeera, Ajwain, Saunf Water)

कोलेस्ट्रोल लेवल होता है कम

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने के लिए सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। इन तीनों मसालों में डाइटरी फाइबर काफी अधिक होता है जिससे फैट लॉस में भी मदद होती है। (Reduce Fat And Cholesterol)

ब्लड शुगर लेवल रहता है नियंत्रित

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड होने के साथ-साथ जीरा, अजवाइन और सौंफ लो-कैलोरी फूड भी हैं। इनके सेवन से रक्त में ग्लूकोज का लेवल कम रखने में सहायता हो सकती है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी साबित होता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्याएं होती हैं कम

डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण सौंफ, जीरा और अजवाइन के बीज डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाता है। जिससे, पेट से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं।  इन तीनों मसालों से बना पानी पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कॉन्स्टिपेशन, गैस और इनडाइजेशन कम होता है। वहीं, पेट के दर्द से भी आराम मिल सकता है।

ड्रिंक तैयार करने का तरीका

  • एक लीटर पानी में 2-2 चम्मच जीरा, सौंफ और अजवायन के बीज डालें।
  • इसे रातभर ढंककर रख दें।
  • अगले दिन सुबह इस पानी को पीएं और मसालों को चबाकर खा जाएं।
  • इस पानी को मसालों के साथ उबालकर भी इनका सेवन किया जा सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source