सोने से पहले जीरा,अजवाइन और सौंफ का पानी पीने से दूर होंगी ये 3 हेल्थ प्रॉब्लम्स, नींद भी आएंगी जल्दी से

सर्दियों ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी सौंफ, जीरा और अजवाइन जैसे हेल्दी मसालों से तैयार यह ड्रिंक आप पी सकते हैं। इससे आपकी कई समस्याएं कम हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 15, 2025 5:59 PM IST

Jeera, Ajwain And Saunf Water:  रोजमर्रा की भागदौड़ में लोगों को हेल्दी खाना खाने और एक्टिव रहने के लिए अधिक समय नहीं मिलता। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे ना केवल बीमारियां बढ़ती हैं बल्कि इससे लोगों को थकान, सुस्ती और एनर्जी की कमी भी महसूस हो सकती है। ऐसे में लोगों को अपने रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम करने में भी थकान महसूस हो सकती है और वे साधारण तरीके से अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाते। ऐसे में रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप जीरा-अजवाइन और सौंफ कै पानी पीते (Carrom seed and fennel seeds water before sleeping) हैं तो इससे आपकी हेल्थ में तेजी से सुधार भी हो सकता है और आपका एनर्जी लेवल भी बूस्ट हो सकता है। यह एक आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर ड्रिंक है जो पाचन तंत्र से लेकर इम्यून सिस्टम  तक को काम करने में मदद करता है। यहां पढ़ें यह ड्रिंक तैयार करने का तरीका और इसे पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

ऐसे तैयार करें जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी -How to make Jeera, Ajwain And Saunf Water

  • आधा लीटर पानी में 2-2 चम्मच जीरा के दाने, अजवाइन के बीज और कच्चे सौंफ के बीज डाल दें।
  • अब इसे ढंककर 6-8 घंटे के लिए किसी ठंडी जगह पर रखें।
  • रात में सोने से पहले इस पानी को एक से दो गिलास की मात्रा में पिएं।

जीरा, अजवाइन और सौंफ पानी पीने के फायदे - Health Benefits of drinking Jeera, Saunf and Ajwain water

बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

जीरा, अजवाइन और सौंफ के मिश्रण को पानी में मिलाकर पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद होती है। इन मसालों में मौजूद डाइटरी फाइबर शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। इसके साथ ही जीरा-सौंफ-अजवाइन का पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने का भी काम कर सकता है।

होता है वेट लॉस

रात में सोने से पहले अगर आप रोजाना जीरा और अजवाइन पाउडर को पानी में घोलकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से वेट लॉस में भी तेजी से होता है। वेट लॉस होने से आपको मोटापा कम करने और फिट रहने में आसानी हो सकती है।

अनिद्रा से आराम

जीरा और अजवाइन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव कम करते हैं। इससे आपको रात के समय नींद न आने की परेशानी से आराम मिलता है। इसी तरह नींद की क्वालिटी में भी तेजी से सुधार होता है। यह ड्रिंक उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें अनिद्रा की शिकायत रहती है।

पीरियड्स के दर्द से आराम

महिलाओं के लिए भी जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। यह पानी पीने से महिलाओं में हार्मोन्स का स्तर संतुलित होता है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से आराम भी मिलता है। इस ड्रिंक की एक खूबी और है कि आप हर मौसम में जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी किसी भी मौसम में पी सकती हैं। इससे मसल्स क्रैम्प्स और पेट में होनेवाले दर्द से आराम मिलता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source