
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 11, 2023 10:40 AM IST
Kala Chana Water Benefits For Diabetes: वर्तमान समय में डायबिटीज की समस्या लोगों में आम हो गई है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल बच्चे और युवा वर्ग के लोग भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज की बीमारी में पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह शरीर के बाकी अंगों को डैमेज कर सकता है। हालांकि, स्वस्थ खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सुबह खाली पेट सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल दिनभर कंट्रोल में रहेगा।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में काला चना भी शामिल है। जी हां, रोज सुबह खाली पेट काले चने का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। काले चने में विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होता है। काले चने का सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसमें स्टार्च और एमिलोज तत्व मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन एक्टिविटी को बढ़ाने में मददगार हैं। नियमित रूप से काले चने के पानी का सेवन करने से आपको बिना दवाइयों के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही, पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक मुट्ठी काले चने भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें और चने को चबाकर खा लें। नियमित रूप से काले चने के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
काले चने में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। नियमित रूप से काले चने का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
भीगे हुए काले चने खाने और इसका पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
काले चने के पानी का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे भूख कम लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं।
काले चने में बी-कैरोटीन होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। नियमित रूप से काले चने का पानी पीने से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।
काले चने का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर एनर्जेटिक रहता है। साथ ही, शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.