Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सोने से पहले इस तरह खाएं अजवाइन-सौंफ और जीरा, पिघल जाएगा बॉडी फैट, कम होगी एसिडिटी

Ajwain saunf aur jeera ka sevan kaise karna chaiye: हेल्दी वेट लॉस और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों का मिश्रण बहुत मददगार साबित हो सकता है। आइए जानें इनके सेवन का तरीका।

सोने से पहले इस तरह खाएं अजवाइन-सौंफ और जीरा, पिघल जाएगा बॉडी फैट, कम होगी एसिडिटी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 20, 2025 5:21 PM IST

Cumin-fennel seeds and Ajwain seeds benefits: कुछ लोगों को हेल्दी खाना खाने और एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन कम करने में बहुत दिक्कत आती है। ऐसे लोगों के लिए अपने बढ़ने वजन को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है। बढ़ता हुआ वजन जहां कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है वहीं, निकली हुई तोंद या बेली फैट (Belly fat) के कारण पर्सनालिटी भी खराब नजर आती है। ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों की तोंद निकली हुई होती है उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में एसिडिटी (Acidity), पेट की गैस (Abdominal gas) और पेट में भारीपन (Heavy stomach) जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप दिन में एक बार अजवाइन, सौंफ और जीरा का मिक्स्चर खा सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप रात में सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। यहां पढ़ें अजवाइन-जीरा-सौंफ (Carrom seeds fennel seeds and cumin seeds mixture) के सेवन का सही तरीका और इसके फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से बचने के लिए अजवाइन-सौंफ-जीरा का सेवन कैसे करना चाहिए?

  • 1 चम्मच सौंफ के कच्चे बीज लें, 1 चम्मच जीरा के दाने और इतनी ही मात्रा में अजवाइन के बीज (Ajwain ke beej) लें।
  • इन सभी बीजों को तवे पर हल्की आंच पर भूनें। सभी मसालों को अच्छी तरह पकाने के बाद आप इन्हें उतारकर ठंडा कर लें।
  • फिर, इन सभी मसालों को पीसकर महीन पाउडर (Ajwain Jeera Saunf Powder) बना लें। इस पाउडर को किसी जार में भरकर रख दें।
  • रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में अजवाइन-सौंफ-जीरा का पाउडर ( एक चम्मच की मात्रा में) मिलाएं और इसे तुरंत पिएं।

अजवाइन जीरा और सौंफ का पानी पीने के फायदे -Ajwain saunf jeera ke pani ke fayde

  1. शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करने के लिए आप रोजाना अजवाइन, जीरा और सौंफ का पानी पी सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन होता है।
  2. बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए इन तीनों मसालों का पानी पीना लाभकारी होता है।
  3. जिन लोगों को वजन अधिक है वे जीरा-सौंफ और अजवाइन का पाउडर पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे उनका मेटाबॉलिज्म तेज होगा।
  4. अजवाइन के साथ जीरा-सौंफ का पानी पीने से स्किन पर ग्लो आता है और स्किन हेल्दी क्लिन नजर आती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।