बदलते मौसम में लें लौंग की भाप, बंद नाक से लेकर खांसी-जुकाम की परेशानी होगी दूर

Benefits of clove steam in cough cold : सर्दी जुकाम होने की स्थिति में लौंग की भाप लेने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। इससे बंद नाक की परेशानी दूर होने के साथ-साथ कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। आइए जानते हैं फायदे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 11, 2026 3:18 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Rahul Chaudhari

Benefits of Clove Steam : बदलते मौसम में लोगों को खांसी-जुकाम की परेशानी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में हम अक्सर दवाओं की तरफ भागते हैं, लेकिन हमेशा दवाइयां लेना शरीर के लिए सही नहीं रहता है। कई बार आयुर्वेदिक नुस्खों का प्रयोग करके भी आप अपनी छोटी-मोटी परेशानियों को कम कर सकते हैं। इन नुस्खों से शरीर को नुकसान होने की संभावना भी काफी कम रहती है। ऐसे नुस्खों में लौंग की भाप (Clove Steam Therapy) फायदेमंद हो सकते हैं। लौंग में मौजूद औषधीय गुण श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में असरदार होती है। साथ ही इससे जल्द से जल्द सर्दी जुकाम से आराम मिलता है।

लौंग की भाप लेने से क्या होता है? - Clove Steam Benefits

गाजियाबाद स्थिति परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ऐसे में जब आप लौंग की भाप लेते हैं, तो यह भाप सीधे नाक, गले और फेफड़ों तक पहुंचती है। इससे संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस कमजोर पड़ने लगते हैं और सूजन की परेशानी कम होने लगती है।

नाक बंद से दिलाए राहत

लौंग की भाप लेने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बंद नाक की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे नाक जल्द से जल्द खुलती है। दरअसल, भाप गर्म होने के कारण नाक के अंदर जमा हुआ म्यूकस पिघलता है और सांस लेने में आसानी होती है। ऐसे में अगर आपको सर्दी जुकाम की परेशानी है, तो आप लौंग की भाप ले सकते हैं।

गले की जलन और खराश से दिलाए आराम

लौंग की भाप लेने से गले की जलन और खराश की परेशानी भी दूर हो सकती है। दरअसल, भाप लेने से गले की अंदरूनी परत को नमी मिलती है, जिससे ड्राई कफ में आराममिलता है। साथ ही बलगम वाली खांसी में म्यूकस ढीला होकर बाहर निकलने लगता है, जिससे चेस्ट क्लियर होने में मदद मिलती है।

साइनस और सिरदर्द की परेशानी होगी कम

बदलते मौसम में सिरदर्द औरस साइनस की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस स्थिति में लौंग की भाप आपके लिए फायगेमंद हो सकती है। यह साइनस इन्फेक्शन से आराम दिलाता है। साथ ही सिर का भारीपन कम करने में असरदार हो सकता है। इतना ही नहीं, लौंग की भाप लेने से आंखों के आसपास के दर्द को भी कम किया जा सकता है।

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट

आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लौंग की भाप ले सकते हैं। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने की क्षमताको बढ़ावा देते हैं। नियमित रूप से अगर आप लौंग की भाप लेते हैं, तो इससे रिकवरी प्रोसेस तेज हो सकता है।

कैसे लें सकते हैं लौंग की भाप?

लौंग की भाप लेने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें। उसमें 3–5 लौंग डालें और फिर पानी को कुछ देर के लिए उबलने दें। इसके बाद गैस को बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें ताकि भाप सहने लायक हो जाए। अब तौलिये से सिर को ढककर 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे भाप लें। इससे 2 से 3 दिन में आपको आराम मिल सकता है।

Highlights

  • लौंग की भाप लेने से बंद नाक की परेशानी कम होती है।
  • कंमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए लौंग की भाप ले सकते हैं।
  • साइनस से प्रभावित लोगों के लिए लौंग की भाप फायदेमंद होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source