रात को सोने से पहले मुंह में दबा लें सिर्फ 1 लौंग, सुबह फ्रेश उठेगा मुंह और दूर होंगी ये बीमारियां

Laung Chabane ke Fayde: बहुत ही कम लोग जानते हैं कि लौंग का इस्तेमाल इस तरीके से भी किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य को काफी फायदा मिल सकता है और इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 28, 2025 7:09 PM IST

Clove Health Benefits: भारतीय रसोई में लौंग का इस्तेमाल आपको रूपों में होता हुआ दिख जाएगा। इसका इस्तेमाल एक तरफ भोजन का स्वाद बढ़ा देता है तो दूसरी तरफ आपकी सेहत को संवारने में भी मदद करता है। कहने को तो यह एक छोटे से आकार का मसाला है, लेकिन है स्वास्थ्य के लिए है किसी रत्न से कम नहीं। आयुर्वेद में भी लौंग को अत्यंत गुणकारी औषधि माना गया है और इसे कषाय, तिक्त और कटु रसयुक्त कहा गया है, जो शरीर से वात, कफ और पित्त दोषों को संतुलित करता है। वहीं अगर आप हर रात सोने से पहले एक लौंग को मुंह में दबाकर रखें, तो इसके अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। कुछ तो ऐसे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानें इसके चार चमत्कारी लाभों के बारे में।

मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया का खात्मा

लौंग में कई गुणों के साथ सबसे महत्वपूर्ण होता है- एंटी-बैक्टीरियल गुण। जब आप रात भर मुंह में लौंग रखते हैं तो से यह मुंह के हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करती है और सांसों से आने वाली बदबू को दूर करती है। ऐसे में आपको सुबह उठते ही ताजगी का अहसास होता है और मुंह बैक्टीरिया रहित रहता है।

दांतों और मसूड़ों के दर्द से राहत

अगर आपको दांतों में दर्द या मसूड़ों में सूजन की समस्या रहती है, तो लौंग का तेल या लौंग चबाना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। रात के समय धीरे-धीरे इसे चबाने से दर्द में आराम मिलता है और यह प्राकृतिक एनाल्जेसिक यानी दर्द निवारक की तरह काम करती है, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। मसूड़ों का दर्द दूर करने के लौंग का पानी भी काफी अच्छा माना जाता है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

लौंग में यूजेनॉल नाम का एक खास तरह का तत्व होता है, जो आपके पाचन में सुधार लाता है। ऐसे में जब आप रात को सोने से पहले लौंग मुंह में रखते हैं तो लार का स्राव बढ़ता है, जिससे अगली सुबह गैस, बदहजमी और पेट दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है, खासकर उन लोगों में जिनको अक्सर ऐसी समस्या रहती ही है।

(और पढ़ें - पाचन  ठीक कैसे करें)

सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव

जब भी आपको सर्दी-जुकाम होता है तो मम्मी आपको लौंग और अदरक की चाय बनाकर पिलाती है। असल में लौंग शरीर में गर्मी बढ़ाती है। ठंडी रातों में यह गले को आराम देती है और कफ को कम करने में मदद करती है। ऐसे में इसका नियमित उपयोग इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी संक्रमण दूर रहते हैं।

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लौंग बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में न खाएं। क्यों कि ऐसा करने से आपको अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दिन में एक से दो लौंग पर्याप्त होती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source