सर्दी-जुकाम और एलर्जी से तुरंत राहत दिलाता है ये आयुर्वेदिक सिरप, जानिए बनाने का तरीका

शहद और प्याज दोनों को ही आयुर्वेदिक दृष्टि से भी काफी गुणों का खजाना माना जाता है। इससे बनाया हुआ खास आयुर्वेदिक सिरप कई तरह ही बीमारियों से छुटकारा दे सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 14, 2021 7:53 PM IST

Homemade Ayurvedic Cough Syrup: साल 2021 की शुरुआत ही भयानक शीतलहर के साथ हुई थी। इस प्रकार का मौसम सबसे ज्यादा हमारी इम्युनिटी पर असर डालता है। जिसके चलते सर्दी-जुखाम, खांसी और एलर्जी की समस्याएं आम हो जाती हैं। इस समस्या से अधिकांश लोग जूझ रहे होते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खों से बेहतर कोई दूसरा इलाज नहीं हो सकता।

प्याज और शहद का कॉम्बिनेशन भी एक बेहतरीन नुस्‍खा है। इससे आप सिरप बना सकते हैं। ये सिरप एक हर्बल दवा है। जिसका इस्तेमाल खांसी और सर्दी के अलावा कई लक्षणों में किया जाता है, जो काफी फायदेमंद भी है।

प्याज और शहद के औषधीय गुण

प्याज का इस्तेमाल हमेशा से ही भारतीय व्यंजनों में अच्छी मात्रा में किया जाता है। औषधि के गुणों से भरपूर प्याज में जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं। जो हमारे शरीर को संक्रमन से बचाकर रखते हैं। प्याज में फ्लेवोनोइड्स और एल्केनाइल सिस्टीन सल्फ़ॉक्साइड भरपूर मात्रा में होते हैं। शोध के मुताबिक प्याज से दिल से जुड़ी समस्याएं और शरीर में रोगों की रोकथाम होती है।

जबकि, शहद को हमेशा से ही खांसी से राहत दिलाने के लिए एक अच्छे उपचार के रूप में जाना जाता है। शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं। शोध के मुताबिक शहद में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी भरपूर मात्रा में होते हैं। किसी भी तरह की दिल से जुड़ी बिमारी, कैंसर और अन्य बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

प्‍याज और शहद से बने आयुर्वेदिक सिरप के लाभ - Homemade Ayurvedic Cough Syrup In Hindi

1. सर्दी-जुकाम में है फायदेमंद

संक्रमण के दौरान सबसे पहला असर हमारी नाक और गले में पड़ता है। जिससे जुकाम और गले में खराश की समस्या होना आम हो जाती है।प्याज में उपस्थित गुण हमारे शरीर में एंटीओक्सिडेंट की तरह काम करते हैं। अगर आप शहद और प्याज से बने सिरप का इस्तेमाल करते हैं तो ठण्ड के लक्षणों को कम करने में अच्छी मदद मिल जाती है।

2. एलर्जी से राहत दिलाए

सर्दियों के दिनों में एलर्जी के मामले हमेशा बढ़ जाते हैं। इसी वजह से ठंंड के दिनों में अधिकांश लोग अपने घर के अंदर ही रहना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप ऐसी चीजों के सम्पर्क में आते हैं, जिससे एलर्जी की समस्या हो जाती है तो आप प्याज और शहद से बने सिरप को हर रोज पिएं। इससे एलर्जी की समस्या कम हो जाती है।

प्‍याज और शहद से कैसे तैयार करें आयुर्वेदिक सिरप

प्याज और शहद का सिरप जितना फायदेमंद है, उससे कहीं ज्यादा आसान इसे बनाना है। इसे तैयर करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस सिरप को एक बड़ी साइज़ के प्याज से बना सकते हैं। फिर बस इसे काटना है और कुछ घंटों के लिए धीमी आंच पर पर्याप्त मात्रा में शहद के साथ गर्म किया जाता है। जब तक प्याज पूरी तरह से घुल ना जाए। इसे तब तक पकाएं जब तज एक तार तैयार ना हो जाए। फिर इसे जार में भर लें। वहीं इसके अलावा आप कच्चे प्याज के स्लाइस को शहद से भरे हुए जार में बिना पकाए हुए भिगोकर रख भी सकते हैं।

तो आप भी प्याज और शहद के सिरप का इस्तेमाल कर खुद को निरोगी बना सकते हैं, और छोटी-छोटी आम समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.