क्या रात को नाभि में सरसों का तेल लगाने से सचमुच मिलेंगे ये 5 फायदे, लगाने का सही तरीका भी जान लें

Nabhi me Tel ke Fayde: आयुर्वेद की हजारों साल पुरानी तकनीक आज भी उतनी ही कारगर हैं, जिनकी मदद से आज भी लोग फायदा उठा रहे हैं। नाभि में सरसों का तेल लगाना भी ऐसी ही एक तकनीक है, जिसके फायदों के बारे में हम आपको बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 25, 2025 11:36 AM IST

Nabhi me Sarso Tel ke Fayde: हमारी भारतीय परंपरा में नाभि में तेल लगाने की प्रथा काफी पुराने समय से चली आ रही है। आयुर्वेद के अनुसार इसे शरीर को स्वाभाविक रूप से पोषण देने और कई समस्याओं को संतुलित करने वाला विशेष उपाय माना गया है। खासकर सर्दियों के सरसों में नाभि में तेल लगाना बेहद उपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह गर्म तासीर वाला, एंटीबैक्टीरियल और और वात-कफ संतुलन के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। ऐसे में रात को सोने से पहले नाभि में कुछ बूंदें सरसों का तेल लगाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं, क्योंकि सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक हीटिंग प्रॉपर्टीज शरीर में रक्त संचार बढ़ाने, दर्द कम करने और सर्दियों में गर्माहट प्रदान करने में सहायक मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं नाभि में सरसों का तेल लगाने से मिलने वाले लाभों के बारे में।

त्वचा में नमी और ग्लो

हमारी नाभि से शरीर की कई सूक्ष्म नाड़ियां जुड़े होती हैं। ऐसे में जब आप नाभि में सरसों का तेल लगाते हैं तो उसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट त्वचा तक पोषण पहुंचाने लगते हैं। वहीं नियमित रूप से लगाने से चेहरे और होंठों का रूखापन कम होने लगता है और त्वचा भी अधिक मुलायम और ग्लोइंग दिखने लगती है।

(और पढ़ें - रोज नाभि में तेल डालने से क्या होगा?)

होंठ फटना बंद होंगे

सर्दियों में होंठों का फटना लगभग तय ही होता है और आप बचाव के लिए लिप बाम लगाती हैं। लेकिन नाभि में सरसों का तेल लगाना एक घरेलू उपाय है, जो शरीर की नमी संतुलित करने में मदद करता है। माना जाता है कि इससे होठों की नमी बनी रहती है और ड्राइनेस कम होती है। खासतौर पर जिन लोगों को सर्दियों में बार-बार यह समस्या होती है, उनके लिए यह आयुर्वेदिक नुस्खा काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

(और पढ़ें - तलवों पर सरसों के तेल की मालिश के फायदे)

पाचन क्रिया होगी दुरुस्त

सरसों के तेल की गर्म तासीर पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है। कुछ लोगों के अनुभव के अनुसार, नाभि में सरसों का तेल लगाने से पाचन थोड़ा बेहतर महसूस होता है और हल्की गैस या पेट फूलने की समस्या में राहत मिल सकती है, जो कि सर्दियों में होने वाली आम समस्या है। हालांकि अभी त इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है।

मासिक धर्म के दर्द में राहत

मासिक धर्म के दौरान रात में नाभि में तेल लगाने से पेट के आसपास रक्त प्रवाह बेहतर हो जाता है, जिससे पीरियड के दौरान हल्का आराम महसूस होता है। आप चाहें तो पेट पर सरसों के तेल की हल्की मालिश भी कर सकती हैं, जो कि आपको दर्द से राहत दिला सकता है। खासतौर पर वे महिलाएं जिन्हें अक्सर मासिक धर्म के दौरान ऐसी समसयाएं होती हैं, उन्हें यह खास आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए।

आएगी अच्छी नींद

सर्दियों में शरीर जल्दी ठंड पकड़ लेता है, जिस कारण आप कपड़ों की एक नहीं तीन से ज्यादा लेयर चढ़ा लेते हैं। ऐसे में सरसों का तेल लगाने से शरीर में हल्की गर्मी पैदा होती है, जिससे नींद अच्छी आती हैं और सुबह शरीर हल्का महसूस करता है। ठीक से नींद न आना कई बीमारियों का कारण बनने लगती है और ऐसे में यह नुस्खा ट्राई करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source