कमजोर पड़े लिवर को ताकत से भर देंगे पपीते के बीज, आपका लिवर भी है कमजोर जो जरूर जानें ये नुस्खा

Liver detox tips: पपीते के बीजों को लिवर की कमजोरी दूर करने और इसकी गंदगी निकालने वाला घरेलू नुस्खा माना जाता है। इस लेख में हम आपको पपीते के बीजों का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 1, 2023 6:03 PM IST

Papaya seeds for liver detox: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। शरीर में मौजूद ज्यादातर प्रकार के केमिकल को मैनेज करने का काम करता है। साथ ही लिवर बाइल नाम का एक खास द्रव बनाता है, जिसे पित्तरस भी कहा जाता है। साथ ही आंत और पेट से होने वाला रक्त भी लिवर से होकर ही जाता है। सिर्फ यही नहीं अन्य भी बहुत से ऐसे फंक्शन है, जो लिवर के बिना नहीं हो पाते हैं। यदि किसी कारण से लिवर ठीक से काम करना बंद कर दे तो दिमाग में प्रेशर बढ़ जाता है और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन जाती है। लिवर में होने वाली बीमारियों के अलावा किसी कारण से ज्यादा दवाएं लेने के कारण लिवर कमजोर पड़ जाता है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से लिवर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इनमें से एक पपीते के बीज भी हैं, जिन्हें लिवर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं लिवर के लिए पपीते के बीजों के फायदे।

लिवर के लिए पपीते के बीज

पपीते के बीजों को लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पपीते के बीजों में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। यदि किसी बीमारी या अन्य हेल्थ प्रॉब्लम के कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन बनने लगे हैं, तो पपीते की मदद से इन विषाक्त पदार्थों को निकाला जा सकता है। साथ ही पपीते के बीज लिवर में फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं, जिससे नई कोशिकाएं बनने लगती हैं और लिवर की मजबूती बढ़ती है।

कैसे पपीते के बीज का इस्तेमाल

पपीते का सेवन करते समय उसके बीजों को अक्सर फेंक दिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आप पपीते के साथ ही उसके बीजों को भी खा सकते हैं। इसके अलावा बीजों को बाद में खाने के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है। पपीते के बीजों को अक्सर सलाद के साथ मिक्स करके भी खाया जा सकता है और यदि आप चाहें तो इसे बिना किसी चीज में मिलाएं खा सकते हैं।

कितनी मात्रा में करें सेवन

पपीते के बीजों का सेवन करना आपकी सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है, लेकिन एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करना जरूरी है। रोजाना एक टेबल स्पून तक पपीते के बीजों का सेवन किया जा सकता है। यदि आप इससे ज्यादा मात्रा में बीजों का सेवन करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं, जी मिचलाना व उल्टी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

लिवर के मरीज सावधान

यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो पपीते के बीजों का सेवन करके इस बीमारी को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। पपीते के बीज सिर्फ लिवर के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते है और इसलिए इनका इस्तेमाल किसी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जा सकता है। यदि आपको हाल ही में लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बीमारी महसूस हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।