बवासीर और अर्थराइटिस जैसी कई बीमारियों का घरेलू इलाज है प्याज, जानें किसी बीमारी में कैसे करें इस्तेमाल

Onion home remedy: हमारे किचन में भी की तरह की ऐसी सब्जियां मिल जाती हैं, जो कई बीमारियों के लिए एक घरेलू उपचार के रूप में भी काम आती है। प्याज भी ऐसी ही सब्जी है, जिससे कई बड़ी-बड़ी बीमारियों का घर पर इलाज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 6, 2023 1:51 PM IST

Health benefits and use of onion: प्याज एक ऐसी सब्जी है जो किसी को बहुत ज्यादा पसंद होती है, तो कुछ लोग इसका सेवन करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इस बात के बारे में हर किसी को पता है कि प्याज का सेवन करना शरीर के अंदर कई फायदे पहुंचाता है। पाचन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने तक इससे कई फायदे मिलते हैं। साथ ही यदि इसका सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से किया जाए तो यह बवासीर व अर्थराइटिस पेन जैसी समस्याओं का घर पर इलाज करने में भी काफी मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको अलग-अलग बीमारियों का इलाज करने या उनके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए प्याज के फायदे और उसका सही इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में आपको बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं प्याज का सही इस्तेमाल किन बीमारियों का इलाज करने में मदद कर सकता है और हर बीमारी के अनुसार इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

1. बवासीर के लिए प्याज (Onion for piles)

बवासीर के मरीजों को अक्सर बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन परेशानियों को कम करने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्याज में कई ऐसे खास तरह के गुण पाए जाते हैं, जो बवासीर से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। प्याज को काट कर और देसी घी में हल्का फ्राई करके इसका सेवन किया जा सकता है। साथ ही आप उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं, जो कब्ज की समस्या को भी दूर करेगा और बवासीर के लक्षण भी कंट्रोल होंगे।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल करे (Onion for Diabetes)

शरीर में लगातार बढ़ रहे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी प्याज का सेवन किया जा सकता है और इसे डायबिटीज कंट्रोल करने वाला घरेलू नुस्खा माना गया है। डायबिटीज के मरीज रोजाना प्याज का सेवन कर सकते, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ-साथ कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

3. सर्दी-खांसी रोके (Onion for cough and cold)

प्याज का सेवन करना सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को बदलते मौसम के कारण जुकाम, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो प्याज का जूस और शहद को मिलाकर सेवन किया जा सकता है। दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके इसका सेवन करें।

4. गठिया दर्द कम करे (Onion for arthritis pain)

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी प्याज का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को गठिया के कारण शरीर के जोड़ों में दर्द हो रहा है, उन्हें प्याज खाने के साथ-साथ उसके रस की मालिश भी अपने दर्द वाले हिस्से पर जरूर करनी चाहिए। प्याज के रस और तिल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर उसकी दर्द वाले हिस्से पर हल्के दबाव के साथ मालिश करें।

5. स्किन रोगों को दूर करे (Onion for skin disease)

त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए भी प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्याज के रस में कई ऐसे खास तरह के तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन पर होने वाली जलन, लालिमा, खुजली व अन्य कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। दो चम्मच प्याज का ताजा रस लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। स्किन के प्रभावित हिस्से पर इसका लेप लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है और इसमें बताए गए किसी भी घरेलू उपचार या अन्य जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। यदि आप इनमें से किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source