Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair fall problems and solutions: आज के समय में बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है। चाहे पर्यावरणीय प्रदूषण हो, खराब खानपान या तनाव, ये सभी बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यदि आपने कई घरेलू नुस्खे और उत्पाद आजमाए हैं, फिर भी बाल टूट रहे हैं, तो प्याज का रस आपकी मदद कर सकता है। प्याज का रस बालों के लिए एक प्राचीन और प्रभावी उपाय माना जाता है। यह न केवल बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है, बल्कि उन्हें मजबूत और चमकदार भी बनाता है। अगर आप भी बार-बार बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो चुके हैं और बार-बार दवाएं लेने पर भी परेशान हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको प्याज के रस का इस्तेमाल और उशसे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं। (Onion juice for hair fall)
प्याज के रस में सल्फर, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। इसके अलावा, प्याज का रस स्कैल्प की सूजन को कम करता है और संक्रमणों से बचाव करता है।
1. सबसे पहले, एक या दो प्याज लें और उन्हें कद्दूकस करके या ब्लेंडर में पीसकर रस निकालें।
2. प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्कैल्प में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।
3 रस को बालों पर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें ताकि पोषक तत्व स्कैल्प में समा सकें।
4. प्याज की गंध से बचने के लिए एक माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।
बेहतर परिणाम के लिए प्याज के रस का हफ्ते में एक या दो बार उपयोग करें। नियमित इस्तेमाल से बालों की स्थिति में सुधार होगा और बाल झड़ने की समस्या कम होगी।
1. झड़ते बालों की समस्या में कमी: प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे टूटने की संभावना कम हो जाती है।
2. बाल उगने में मदद: नियमित उपयोग से बालों की वृद्धि में सुधार हो सकता है। अगर आपके बालों की ग्रोथ कमजोर है, तो ऐसे में प्याज का रस आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
3. डैंड्रफ से छुटकारा: प्याज का रस एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ को दूर करता है। खासतौर पर सर्दियों में लोगों को डैंड्रफ की समस्या रहती है, जिसके लिए प्याज का रस बेहद फायदेमंद रहेगा।
4. बालों का घनापन: यह बालों को पोषण देकर उन्हें घना बनाता है, इसलिए जिन लोगों को लगता है कि उनके बाल बहुत कम है उनके बालों को घना बनाने के लिए प्याज का रस बेहद फायदेमंद रहेगा।
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो रस लगाने से पहले एक पैच टेस्ट करें। किसी भी प्रकार की जलन या खुजली हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें। आप प्याज के रस का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से भी इस बारे में संपर्क कर सकते हैं।