
Also Read
खूबसूरत व ग्लोइंग स्किन के लिए गर्मियों में घरेलू उबटन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. गर्मियों में स्किन पर धूप-धूल का बहुत बुरा असर होता है. धूप की वजह से स्किन पर डार्क पैच के अलावा रंगत भी खराब हो जाती है.
ग्लोइंग स्किन घरेलू उबटन से पाने के लिए घरेलू ब्यूटी टिप्स अगर आप खोज रही हैं. तो आपको अब और ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. खूबसूरत व ग्लोइंग स्किन के लिए गर्मियों में घरेलू उबटन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. गर्मियों में स्किन पर धूप-धूल का बहुत बुरा असर होता है. धूप की वजह से स्किन पर डार्क पैच के अलावा रंगत भी खराब हो जाती है. लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है. ग्लोइंग स्किन घरेलू उबटन से पाने के लिए आपको इनको ठीक से बनाने के बारे में जनना होगा. इसके अलावा अगर आप ग्लोइंग स्किन घरेलू उबटन से पाना चाहती हैं तो आपको इनको कैसे लगाना है इसके बारे में भी जनना होगा.
अगर आप इन 4 घरेलू उबटन में से किसी एक को भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अपनाती हैं तो बहुत फायदा होता है. हम यहां पर 4 ऐसे घरेलू उबटन के बारे में बता रहे हैं जो आपके ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी हैं.
एक बाउल लें उसमें 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच चंदन डालें. अब इसमें घर पर निकली मलाई डालें और फिर दूध डालें.
जब उबटन गाढ़ा हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं. इसे सर्कुलेशन मोशन हाथों को घुमा कर गालों पर लगाएं. इसे कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें और सुखा लें. फिर इसे पानी से साफ कर लें.
इस उबटन को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच उड़द की दाल को रातभर पानी में भिगो कर रखना होगा. सुबह आपको इस दाल को कच्चे दूध के साथ पीसना होगा. इस पेस्ट तैयार हो जाए तो उपर से आपको गुलाबजल डालना होगा.
आप इसमें चुटकी भर हल्दी और केसर भी डाल सकती हैं. आपका उबटन बनकर तैयार है. अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से चेहरे को साफ कर लें.
केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है. शहद के भी सेहत के लिए कई फायदे हैं. मगर, इन दोनों को मिलाकर आप उबटन तैयार कर सकती हैं. इसके लिए आपको केले को अच्छी तरह मैश करना है.
केले को मैश करने के बाद उसमें शहद और 2 बूंद नीबं डालना है. इसे अपने चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट बाद साफ कर लें. उबटन की ठीक से सफाई करें.
आपको इस उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगोना होगा. इसके बाद आप इस दाल को कच्चे दूध के साथ पीस लें. अब इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं.
इस मिश्रण में 2 बूंद नीबू डालें. इसके बाद मिश्रण में गुलाबजल और हल्दी मिलाएं. इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से उबटन को रगड़-रगड़ कर निका दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें.
अब आप ग्लोइंग स्किन घरेलू उबटन बनाना और लगाना जान चुके हैं. इन चारों में किसी एक को आप अपनी त्वाचा की देखभाल के लिए अपना सकते हैं. जब आप ग्लोइंग स्किन घरेलू उबटन बनाएं तो सफाई का विशेष ध्यान रखें. इसके अलावा जब इन्हें लगाएं तो त्वचा को ठीक से साफ भी कर लें.
जवां व ग्लोइंग स्किन के लिए डायट में शामिल करें ये 7 फल व सब्जियां.
सनी लियोनी जैसा सेक्सी फिगर और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अजमाएं ये खास टिप्स.