hamburger icon
A
Read in English

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को खींचकर बाहर फेंक देगा ये 1 पत्ता, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगा आराम

Home Remedies For Uric Acid: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक कारगर घरेलू उपाय के बारे में –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 12, 2025 5:48 PM IST

Home Remedies For Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो गाउट, अर्थराइटिस और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से शरीर में यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

यूरिक एसिड कम करने में कैसे फायदेमंद है तेज पत्ता?

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए तेज पत्ता बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं, जो एंजाइम जैंथिन ऑक्सीडेज को रोक सकते हैं। एंजाइम जैंथिन ऑक्सीडेज शरीर में यूरिक एसिड के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। साथ ही, इसमें मूत्रवर्धक प्रभाव होता है, जिससे यह यूरिन के उत्पादन को बढ़ा सकता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से अर्थराइटिस और यूरिक एसिड की परेशानी से राहत मिल सकती है।

यूरिक तेज कम करने के लिए कैसे करें तेज पत्ते का सेवन?

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप तेज पत्ते की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करने। इसमें 2-3 तेज पत्ता डालकर अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद इसे छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत की कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।