Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Piles home made treatment: आज के समय में बवासीर एक आम समस्या बनती जा रही है और काफी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्हें अपने जीवन में एक बार कभी न कभी बवासीर की समस्या हो ही जाती है। लेकिन भी भी यह देखा गया है कि बवासीर की समस्या क काफी लोग शर्माते हैं और इसके बारे में खुलकर बता नहीं पाते हैं। यही कारण है कि स्थिति बढ़ जाती है और बाद में ऑपरेशन कराने तक नौबत आ जाती है। वहीं कुछ लोग खुद से पेनकिलर लेते रहते हैं, जिससे दर्द कुछ समय के लिए टल जाता है। लेकिन अगर आप दर्द को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना पेनकिलर खाने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिनकी मदद से दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है और गुनगुने पानी में बैठना भी इनमें से एक हो सकता है। इस लेख में हम आपको बवासीर के दर्द को कंट्रोल करने के लिए गुनगुने पानी में बैठने के फायदे और सही तरीका बताएंगे।
बवासीर से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए सही इलाज होना जरूरी है, लेकिन गुनगुने पानी में बैठने जैसे कुछ घरेलू नुस्खे दर्द को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बवासीर की सूजन व फुंसी में अकड़न के कारण ज्यादा दर्द होता है और ऐसे में गुनगुने पानी में बैठे रहने से प्रभावित हिस्सा नम हो जाता है। मल त्याग करने से पहले और बाद में गुनगुने पानी में बैठने से दर्द कम हो सकता है।
बवासीर में होने वाले दर्द को कंट्रोल करने के लिए रोजाना गुनगुने पानी में बैठना काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट के बीच गुनगुने पानी में बैठना चाहिए। खासतौर पर मल त्यागने जाने से पहले 15 से 20 मिनट तक गुनगुने पानी में बैठना चाहिए। हालांकि, अगर मल त्यागने के बाद अगर दर्द हो रहा है, तो भी आप कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में बैठ जाना चाहिए।
मरीजों के लिए गुनगुने पानी में बैठना बवासीर का घरेलू इलाज काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन उसके लिए सही तरीका होना चाहिए। इसलिए किसी टप आदि में गुनगुना पानी डाल लें और उसमें बैठ जाएं। आप चाहें तो उसे बाथरूम में ले जाकर बैठ सकते हैं या फिर बाहर ही कपड़ों समेंत उसमें बैठ सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।