
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Home remedy for cold and cough: सर्दियों को मौसम जा रहा है और धीरे-धीरे गर्मिया आ रही हैं। यह मौसम हर किसी को अच्छा लगता है, क्योंकि इस समय न ज्यादा सर्दी होती है और न ही गर्मी। लेकिन आपने भी देखा होगा यह मौसम हमें सबसे ज्यादा बीमार करता है। कई लोगों को बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, में कई ऐसे बदलाव हो सकते हैं जो अलग-अलग प्रकार के वायरस व अन्य रोगाणुओं को बढ़ने में मदद करता है। यही कारण है कि बदलते मौसम में फ्लू व जुकाम जैसे संक्रमण फैलने लगते हैं। इसलिए दवाएं लेने की बजाय इनका नेचुरल तरीके से इलाज करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इस लेख में हम आपको तुलसी और गुड़ से बने खास काढ़े के बारे में बताने वाले हैं, जो सर्दी, खांसी व जुकाम का नेचुरल तरीके से इलाज करेगा और साथ ही आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाएगा। चलिए जानते हैं इस खास काढ़े को पीने के फायदे और बनाने का तरीका। (Basil and jaggery drink )
बदलते मौसम में तुलसी और गुड़ के काढ़े का सेवन करने से निम्न फायदे हो सकते हैं -
बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने के कारण कई बार हम दवाएं ले लेते हैं। इनमें कुछ ऐसी दवाएं होती हैं, जो लक्षणों को दबा कर आराम कर देती है। लेकिन इस कारण से बलगम पूरी तरह से निकल नहीं पाती है और धीरे-धीरे निकलती है, जिससे हल्के-हल्के लक्षण लंबे समय तक रहते हैं। तुलसी और गुड़ का काढ़ा शरीर के अंदर जमी बलगम को निकालने में मदद करेगा।
बदलते मौसम में कई लोगों को खांसी हो जाती है किसी को बलगम वाली खांसी तो किसी को सूखी। इन दोनों स्थितियों का नेचुरल तरीके से इलाज करने के लिए तुलसी और गुड़ का काढ़ा काफी फायदेमंद हो सकता है। तुलसी में मौजूद कुछ तत्व बलगम को पतला बनाते हैं और गुड़ उन्हें निकालने का काम करता है।
यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है, तो आपको किसी प्रकार का संक्रमण जैसे जुकाम व फ्लू आदि होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। तुलसी और गुड़ के काढ़े का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है, जिससे इन बीमारियों से दूर रहने में भी मदद मिलती है।
गुड़ और तुलसी का काढ़ा जितना प्रभावी है, उसे बनाना उतना ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता पड़ती है -
यदि आप चाहें तो इसमें कुछ इलायची, लौंग, सौंफ और दालचीनी आदि भी डाल सकते हैं। सामग्री तैयार होने के बाद एक साफ बर्तन में पानी डालें और उसे आंच पर रख दें। जब पानी गर्म होना शुरू हो जाए तो उसमें गुड़ डालें और अच्छ से उबलने दें। कम से कम 15 मिनट तक उबलने दें और फिर आंच कम कर दें। अब इसमें तुलसी के पत्ते डालें और अन्य जो भी सामग्री आपको डालनी हैं डाल दें। सारी सामग्री डालने के बाद कम से कम इसे 5 मिनट तक उबालें।
यह एक नेचुरल रेमेडी है और इसका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से ठीक पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसे शाम के समय ही बनाएं और रात को सोने से पहले एक कप इस काढ़े का सेवन करें और फिर सो जाएं।
डिस्कलेमर: इस आयुर्वेदिक नुस्खे को सिर्फ जानकारी के तौर पर दिया गया है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। साथ ही यदि आपको ज्यादा सर्दी-खांसी की समस्याएं हो रही हैं, तो डॉक्टर से जांच करना भी जरूरी है, क्योंकि यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है।